Trisha Krishnan Thalapathy Vijay Post: तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय ने 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्हें फैंस से लेकर इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने बधाई दी. लेकिन जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था तृषा कृष्णन की तरफ से कोई पोस्ट न होना. तृषा ने थलपति विजय के 52वें जन्मदिन पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया, जिसके बाद ऐसी अफवाहें उड़ने लगीं कि शायद दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. इन्हीं अफवाहों के बीच अब तृषा कृष्णन का पोस्ट सामने आया है, जिससे इन सभी रूमर्स पर फुल स्टॉप लग गया है.
थलपति विजय के बर्थडे से ही सोशल मीडिया पर उनके और तृषा कृष्णन के बीच अनबन और दूरी की अफवाहें उड़ रही थीं. ऐसा इसलिए क्योंकि तृषा ने विजय को न तो जन्मदिन पर कोई बधाई दी और साथ ही सोशल मीडिया से अनफॉलो भी कर दिया. इसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच दूरिया आ गई हैं. लेकिन तृषा की पोस्ट ने इन सभी अफवारों को खारिज कर दिया है.
तृषा कृष्णन का बर्थडे पोस्टतृषा कृष्णन ने उनके और थलपति विजय को लेकर चल रही सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. दोनों के बीच न तो कोई अनबन है और न ही किसी तरह की दूरियां, और उसकी गवाही तृषा की शेयर की गई तस्वीर दे रही है. तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम पर थलपति विजय के 52वें जन्मदिन पर फोटो शेयर की, जिसमें तृषा एक्टर को एकटक निहारते हुए नजर आईं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए तृषा ने कैप्शन में लिखा, “उस शख्स को जन्मदिन की बधाई, जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास लगता है.”
यह भी पढ़ें – थलपति विजय की वो फिल्म जिसका फर्स्ट लुक तो आया, पर शूटिंग शुरू होने से पहले ही लग गया ताला
View this post on Instagram
A post shared by Trish (@trishakrishnan)
इस फोटो में तृषा और विजय के बीच क्यूट केमिस्ट्री नजर आ रही है. इस पोस्ट पर दो घंटे के अंदर 2.5 मिलियन से ज्यादा लाइक और 2 लाख से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. फैंस इस तस्वीर पर दोनों की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. तस्वीर में विजय बर्थडे केक के सामने बैठे दिखाई दे रहे हैं.