'बिग बॉस 10' फेम नितिभा कौल बॉयफ्रेंड संग करने वाली हैं शादी, गुरुद्वारे में टेका माथा, शेयर किया खूबसूरत वीडियो
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क June 24, 2026 06:12 AM

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' से लाइमलाइट में आईं कंटेंट क्रिएटर और मॉडल नितिभा कौल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने अपने बिजनेसमैन लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैग्स बाग से सगाई कर ली थी. अब नितिभा कौल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. उन्होंने फैंस के साथ खुद ये गुड न्यूज शेयर की है.

आज से हमारी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है...
नितिभा कौल ने शादी से पहले अपने मंगेतर जैग्स बाग संग गुरुद्वारे में माथा टेका. एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गुरुद्वारे में माथा टेकती हुई दिख रही हैं. इस दौरान उनके साथ बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे. नितिभा कौल ने कैप्शन में लिखा, 'आज से हमारी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है. आने वाले महीनों में हम आपको अपनी जिंदगी के सबसे बड़े सेलिब्रेशन की ओर लेकर जाएंगे.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nitibha Kaul (@nitibhakaul)

फैंस दे रहे नितिभा कौल को बधाई
नितिभा कौल और जैग्स बाग को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स से भी लगातार बधाइयां मिल रही हैं. उनकी पोस्ट पर लोग जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. नितिभा और जैग्स की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. नितिभा कौल के चाहने वाले उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nitibha Kaul (@nitibhakaul)

गूगल में नौकरी करती थीं नितिभा कौल
बता दें कि नितिभा पहले गूगल में नौकरी करती थीं. इस जॉब के लिए उन्होंने 3-4 इंटरव्यू राउंड क्लियर किए थे, लेकिन बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर 'बिग बॉस 10' में हिस्सा लिया. यहीं से उन्हें असली पहचान और लाइमलाइट मिली. नितिभा अब  एक जानी-मानी ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर बन चुकी हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. 

बेहद ग्लैमरस हैं नितिभा कौल
'बिग बॉस 10' के बाद नितिभा ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जहां वो अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती हैं. नितिभा अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं. वो इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.