टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक तरफ उनके पिता ब्रेन स्ट्रोक के बाद पिछले कई हफ्तों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी अपनी सेहत से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही हैं हाल ही में दीपिका ने इम्यूनोथेरेपी ट्रीटमेंट शुरू किया है.
शोएब इब्राहिम ने यूं सेलिब्रेट किया बर्थडे
अपने पिता के हॉस्पिटल में एडमिट होने की वजह से शोएब इब्राहिम ने आने-जाने की परेशानी से बचने के लिए हॉस्पिटल के पास ही एक फ्लैट किराए पर ले लिया है. घर में चल रहे इस मुश्किल दौर के बीच शोएब ने अपना 39वां बर्थडे काफी सिंपल तरीके से मनाया. अपने लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने बताया कि उन्होंने परिवार वालों से किसी भी तरह का सेलिब्रेशन करने ने मना कर दिया था.
व्लॉग में शोएब के स्टाफ और उनके पिता ने उन्हें बर्थडे विश किया. एक्टर ने बाताया कि उनके पिता की तबीयत में पहले से सुधार हो रहा है और वो अब बेहतर महसूस कर रहे हैं. शोएब ने कहा कि वो सबको पापा से जरूर मिलवाएंगे और बात भी करवाएंगे. उन्होंने आगे बताया कि वो अभी पापा को व्लॉग में दिखा नहीं सकते हैं. लोग फोटोज निकाल लेते हैं और ये सब अच्छा नहीं लगता.
व्लॉग में आगे दीपिका कक्कड़ और बेटे रुहान भी शोएब से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे. शोएब नीचे आए, जहां दीपिका और रुहान ने उन्हें बर्थडे विश किया. इसके बाद रुहान ने अपने पापा से एक बड़ा सरप्राइज किया. रुहान ने शोएब से आंखें बंद करने को कहा और होममेड केक दिखाकर उन्हें प्यारा सा सरप्राइज दिया. इसे देख शोएब काफी खुश हो गए.
इसके बाद तीनो लोग फ्लैट पर पहुंचे. व्लॉग में आगे परिवार एक साथ बैठकर साथ में केक काटता नजर आया. इस दौरान शोएब की बहन सबा इब्राहिम भी मौजूद थी. सबा ने अपने बेटे हैदर के साथ मिलकर उनके लिए एक खास कार्ड भी बनाया, जिसे देखकर एक्टर काफी खुश हुए.
व्लॉग में शोएब ने बताया कि फिलहाल वे अपने पिता की सेहत की वजह से हॉस्पिटल के पास किराए के फ्लैट में रह रहे हैं, लेकिन बेटे रुहान के बर्थडे पर वो जरूर घर जाएंगे. शोएब ने कहा, 'कल रात मैं जरूर घर जाऊंगा क्योंकि रुहान का बर्थडे है और मैं उसके साथ ये दिन सेलिब्रेट करना चाहता हूं.' उन्होंने बताया कि वो रुहान के लिए वो टॉय कार भी खरीदेंगे, जिसकी वो काफी समय से डिमांड कर रहा है.
ः 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग कर लौटे ओरी, हाथ-पैर में लगी चोट, एयरपोर्ट से वायरल हुई तस्वीर
वर्क फ्रंट की बात करें तो शोएब इब्राहिम इन दिनों अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की एडिटिंग में बिजी हैं. इस प्रोजेक्ट को उन्होंने खुद डायरेक्ट किया है और इसमें अभिनय भी करते नजर आएंगे.