अमेरिका ने क्यूबा पर प्रतिबंध बढ़ाए, एलेजांद्रो कास्त्रो से जुड़े नेटवर्क को भी निशाना बनाया
Indias News Hindi June 24, 2026 01:43 PM

वॉशिंगटन, 24 जून . ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा पर प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाते हुए द्वीपीय राष्ट्र की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी पांच संस्थाओं और कास्त्रो परिवार के एक सदस्य को निशाना बनाया है. वॉशिंगटन ने इसे क्यूबा Government के राजस्व स्रोतों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इन उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि ये प्रतिबंध उन संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ हैं जो “क्यूबा और पूरे क्षेत्र में शासन की हानिकारक गतिविधियों को वित्तपोषित करते हैं, उन्हें बढ़ावा देते हैं या उनसे लाभ प्राप्त करते हैं.”

प्रतिबंधों के तहत ‘ग्रुपो डी एडमिनिस्ट्रेशन एम्प्रेसरियल एस.ए.’ (जीएईएसए) से जुड़ी तीन संस्थाओं को निशाना बनाया गया है. जीएईएसए सेना द्वारा संचालित एक बड़ा कारोबारी समूह है, जिसे अमेरिका क्यूबा Government की आर्थिक रीढ़ मानता है.

रुबियो ने कहा, “जीएईएसए क्यूबा के शासन के दमनकारी सुरक्षा तंत्र के पीछे आर्थिक ताकत के तौर पर काम करता रहता है.” स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया कि जिन संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें से दो वित्तीय संस्थान हैं, जो क्यूबा Government की ओर से पैसे के लेन-देन में शामिल हैं, जबकि तीसरी एक लॉजिस्टिक्स कंपनी है जो पूरे द्वीप पर कामकाज में मदद करती है.

जिन संस्थाओं को चिह्नित किया गया है, उनमें ‘अल्मासेनेस यूनिवर्सल्स एस.ए.’ (एयूएसए) भी शामिल है. यह जीएईएसए की एक सहायक कंपनी है, जो स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट और पोर्ट से जुड़ी सेवाएं देती है. स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा कि यह कंपनी क्यूबा के ‘मैरिएल स्पेशल डेवलपमेंट जोन’ में कंटेनर ट्रैफिक को नियंत्रित करती है. यह एक बड़ा लॉजिस्टिक्स हब है जिसने विदेशी निवेश को आकर्षित किया है.

क्यूबा के वित्तीय सेवा क्षेत्र में काम करने वाले ‘आरएएफआईएन एस.ए.’ और ‘बीएफआई’ पर भी प्रतिबंध लगाए गए. स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार, आरएएफआईएन, जीएईएसए की एक मुख्य वित्तीय प्रबंधन शाखा के तौर पर काम करता है, जबकि बीएफआई क्यूबा के साथ व्यापार करने वाली विदेशी संस्थाओं से जुड़े ज्यादातर बैंकिंग कामकाज को संभालता है. अमेरिका प्रशासन की ओर से क्यूबा के माइनिंग और मेटल उद्योगों पर भी दबाव बढ़ाया गया है.

इसके अलावा, अमेरिका की ओर से एनाली लिलियम रुएडा कार्डेरो को भी चिह्नित किया. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि वह एलेजांद्रो कास्त्रो एस्पिन के परिवार की सदस्य हैं. एलेजांद्रो कास्त्रो एस्पिन क्यूबा की इंटेलिजेंस सेवाओं के पूर्व प्रमुख और क्यूबा के पूर्व नेता राउल कास्त्रो के बेटे हैं. एलेजांद्रो कास्त्रो एस्पिन पर इसी महीने की शुरुआत में प्रतिबंध लगाया गया था.

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से यह भी चेतावनी दी गई है कि जो विदेशी कंपनियां और वित्तीय संस्थान प्रतिबंधित संस्थाओं के साथ लेन-देन करते हैं या क्यूबा के वित्तीय, माइनिंग, सुरक्षा, रक्षा या ऊर्जा क्षेत्रों में काम करते हैं, उन्हें प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है.

एसडी/एएस

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.