FIFA World Cup: 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बने रोनाल्डो, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया
Navjivan Hindi June 24, 2026 01:43 PM

फीफा वर्ल्ड कप 2026के ग्रुप के मुकाबले में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा। ह्यूस्टन स्टेडियम में मिली पुर्तगाल की जीत के नायक स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे, जिन्होंने मुकाबले में 2 गोल किए। पुर्तगाल ने इस जीत के साथ ही राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की अपनी दावेदारी को भी मजबूत कर लिया है। टीम के 2 मुकाबलों के बाद अब 4 प्वाइंट हो गए हैं और टीम ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है। रोनाल्डो के अलावा, पुर्तगाल की ओर से नूनो मेंडेस और राफेल लियाओ ने भी एक-एक गोल दागा। वहीं, उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी नेमातोव अपना ही गोल कर बैठे।

ह्यूस्टन स्टेडियम में मंगलवार को उज्बेकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल के 'ग्रुप-के' मैच में गोल करके क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया। वह छह अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप संस्करण में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। पुर्तगाल के 41 वर्षीय कप्तान ने मैच शुरू होने के सिर्फ छह मिनट बाद ही यह उपलब्धि हासिल की। ​​उन्होंने अपने खास अंदाज में करीब से गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। यह गोल तब हुआ जब जोआओ कैंसेलो ने राइट विंग से आगे बढ़ते हुए बॉक्स में एक लो पास दिया, जिसे रोनाल्डो ने छह-यार्ड एरिया के अंदर से पहली बार में ही गोल में बदल दिया।

FIFA: गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे मेसी, 4-4 गोल के साथ दूसरे नंबर पर ये दो खिलाड़ी रोनाल्डो ने बनाया खास रिकॉर्ड

यह गोल रोनाल्डो के शानदार इंटरनेशनल करियर का एक और यादगार पल था। साल 2006 में जर्मनी में 21 साल की उम्र में वर्ल्ड कप में डेब्यू करने के बाद से, उन्होंने हर उस संस्करण (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) में गोल किया, जिसमें वे खेले हैं। रोनाल्डो ने 2006 में पुर्तगाल के सेमीफाइनल तक के सफर के दौरान एक गोल किया था और 2010 और 2014 के संस्करण में भी एक-एक गोल किया। उनका सबसे सफल वर्ल्ड कप अभियान 2018 में रूस में रहा, जहां उन्होंने चार गोल किए। इसके बाद चार साल बाद कतर में भी उन्होंने एक गोल किया, जब पुर्तगाल क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचा था।

पुर्तगाल ने शुरुआत से ही मुकाबले का शानदार आगाज किया। मैच के छठे मिनट में ही रोनाल्डो ने अपनी क्लास दिखाई और टीम के लिए पहला गोल करते हुए 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की। वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

FIFA: 92 साल और 25 दिन..., मिस्र को अब मिली पहली जीत, टीम के सबसे उम्रदराज गोलस्कोरर बने सालाह, NZ को 3-1 से हराया मैच का लेखा जोखा

पुर्तगाल की बढ़त को मैच के 17वें मिनट में ही नुनो मेंडेस ने दोगुना कर दिया। नुनो ने फ्री किक का भरपूर फायदा उठाया और मैच का दूसरा और अपना पहला गोल किया। मैच के 29वें मिनट में उज्बेकिस्तान के लिए अजीजजोन गनीव ने एक शानदार गोल किया, लेकिन फाउल होने के कारण इससे अमान्य करार दे दिया गया।

इसके बाद मैच के 39वें मिनट में रोनाल्डो ने अपना दूसरा और मैच का तीसरा गोल दागा। रोनाल्डो के इस गोल के दम पर पुर्तगाल ने पहले हाफ का अंत 3-0 की बढ़त के साथ किया। दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान के गोलकीपर नेमातोव गलती से अपना ही गोल कर बैठे, जिसके चलते पुर्तगाल की बढ़त 4-0 हो गई।

मैच के 87वें मिनट में राफा लियाओ ने पांचवां गोल किया और पुर्तगाल की धमाकेदार जीत पर मुहर लगा दी। पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलने के बाद पुर्तगाल ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है और टीम अपनी इस फॉर्म आने वाले मुकाबलों में भी बरकरार रखना चाहेगी।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.