Sun Neptune Cnjunction 2026: 26 जून को सूर्य और वरुण ग्रह यानी नेप्च्यून एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर आ जाएंगे. ज्योतिष विज्ञान में इस स्थिति को केंद्र योग कहा जाता है. सूर्य को जहां आत्मा, सम्मान और अहंकार का कारक माना जाता है, वहीं वरुण यानी नेप्च्यून को भ्रम, रहस्य और मानसिक उथल-पुथल का प्रतीक माना गया है. जब इन दोनों शक्तिशाली ग्रहों के बीच यह टकराव होगा, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 विशेष राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होने वाला है. आइए जानते हैं क्या है यह केंद्र योग और किन लोगों को इस दौरान बेहद सावधान रहने की जरूरत है.
क्या होता है केंद्र योग?ज्योतिष शास्त्र में जब दो ग्रह एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर स्थित होते हैं, तो इसे तनावपूर्ण स्थिति माना जाता है. ऐसी स्थिति व्यक्ति के जीवन में मानसिक दबाव, असमंजस और चुनौतियां पैदा कर सकती है. सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और ऊर्जा का कारक माना जाता है, जबकि नेप्च्यून कल्पना, भ्रम और रहस्यमयी ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है. इन दोनों ग्रहों के बीच बनने वाला यह कोण कई बार वास्तविकता और कल्पना के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर सकता है.
मेष राशि वालों को रहना होगा सतर्कमेष राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या अधिकारी के साथ मतभेद होने की संभावना बन सकती है. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है. किसी भी नए निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा.
मिथुन राशि के लिए बढ़ सकता है मानसिक तनावमिथुन राशि के लोगों को इस दौरान मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है. कई काम एक साथ होने के कारण भ्रम की स्थिति बन सकती है. परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. किसी भी अफवाह या अधूरी जानकारी के आधार पर निर्णय लेने से बचना चाहिए.
कन्या राशि को आर्थिक मामलों में बरतनी होगी सावधानीकन्या राशि के जातकों के लिए धन से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता की जरूरत रहेगी. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं या कोई पुराना आर्थिक मामला चिंता का कारण बन सकता है. कार्यक्षेत्र में भी और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. इस दौरान धैर्य और समझदारी से काम लेना लाभदायक रहेगा.
ज्योतिषीय उपायधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव को जल अर्पित करना, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना और भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को दान करने और सकारात्मक कार्यों में समय लगाने से भी नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: शुक्र-केतु के मिलन से रहें चौकन्ना, कन्या सहित इन 4 राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.