ईरान के साथ शांति समझौते पर जारी बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को रोकने को लेकर अमेरिकी सीनेट में पास हुए प्रस्ताव पर ट्रंप का गुस्सा फूटा है. सीनेट में झटका लगने के बाद उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के चार सांसदों को भी आड़े हाथ लिया, जिन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है. उन्होंने सीनेट पर दुश्मनों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया.
सीनेट ने पास किया प्रस्ताव
सीनेट ने मंगलवार (23 जून) को 'वॉर पावर्स रेजोल्यूशन' पास किया है, यह यूएस प्रेसिडेंट की शक्तियों से जुड़ा है. इसका मकसद यूएस आर्मी के ईरान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन को रोकना है. प्रस्ताव में संसद की सैन्य कार्रवाई के आदेश देने तक ईरान संघर्ष में तैनात सेना को हटाने की बात कही गई है. 50-48 मतों से यह प्रस्ताव पास हुआ है. यह 10वां मौका था, जब सीनेट ने ईरान के साथ जंग को रोकने का प्रयास किया था. इसी महीने की शुरुआत में प्रस्ताव को अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव से भी मंजूरी मिल चुकी है.
प्रस्ताव के पास होते ही डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया. उन्होंने अपने सोशल ट्रुथ पर पोस्ट कर इस पर प्रतिक्रिया दी. ट्रंप ने सीनेटे के फैसले को 'गलत समय' पर लिया गया 'खराब फैसला' बताया. आगे कहा कि यह एक तरह से ईरान को मदद करने जैसा है.
पाकिस्तान को भारत ने फिर सबक सिखाया, UN में कश्मीर के जिक्र पर जड़ दिया तमाचा! कहा- 'यह हमारा...'
ट्रंप ने अपने सोशल ट्रुथ पर पोस्ट कर लिखा, 'मैंने ईरान को 'कमजोर' स्थिति में डाल दिया, वो गिरने को तैयार है, हमें लगभग कुछ भी देने को तैयार है और दशकों में पहली बार अमेरिका और उसके राष्ट्रपति का बहुत सम्मान कर रहा है, तभी अमेरिकी सीनेट ने एक गलत समय पर और अर्थहीन युद्ध शक्ति अधिनियम पर मतदान करने का फैसला किया, जिससे दुनिया के सबसे बड़े आतंकवाद प्रायोजक को यह संदेश दिया गया कि अमेरिका को मेरा उनके प्रति किया गया व्यवहार पसंद नहीं है और मुझे इसे रोकना होगा.'
उन्होंने आगे लिखा, 'ऐसा करके उसने दुश्मन को सहायता और समर्थन प्रदान किया है. चार हारे हुए रिपब्लिकन सांसदों ने डेमोक्रेट्स के साथ मतदान किया और ईरान ने मेरे लोगों से पूछा, 'इसका क्या मतलब है?' इन सीनेटरों ने मेरा काम और मुश्किल कर दिया है, लेकिन मैं इसे हर हाल में पूरा करूंगा, क्योंकि मैं हमेशा अपना काम पूरा करता हूं!'