ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता कराने वाले पाकिस्तान को उस समय झटका लगा, जब स्विट्जरलैंड में ईरानी डेलीगेशन ने अमेरिकी डेलीगेशन के साथ हाथ मिलाने और ग्रुप फोटो खिंचवाने से इनकार कर दिया. पाकिस्तान के प्रधानंमत्री शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर ने ईरान को मनाने की कोशिश की है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान को पाकिस्तान ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित एक समारोह में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन को कार्डियक सर्जरी में मानद डॉक्टरेट प्रदान की गई. कराची स्थित 'कॉलेज ऑफ़ फिजिशियंस एंड सर्जन्स पाकिस्तान' की ओर से शहबाज शरीफ ने उन्हें खुद मानद उपाधि सौंपी. यह सम्मान पाकिस्तान की उनकी आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रदान किया गया. पाकिस्तान ने इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को भी मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था.
Delighted to welcome my dear brother, President Dr. Masoud Pezeshkian of the Islamic Republic of Iran, to Pakistan today.
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) June 23, 2026
This was our first meeting after the signing of the Islamabad Memorandum and the first round of technical talks in Burgenstock.
DPM Ishaq Dar and Field… pic.twitter.com/uMZ1ic8VAW
JF-17 फाइट जेट्स ने एस्कॉर्ट किया पेजेश्कियान का विमान
ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में औपचारिक रूप से स्वागत किया. मसूद पेजेश्कियान का विमान जैसे ही पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश किया, उसे पाकिस्तान के JF-17 थंडर फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया था. इसके अलावा ईरानी प्रेसिडेंट को 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.
आसिम मुनीर से बोले पेजेश्कियान- मुस्लिम देशों का गुट बने
मसूद पेजेश्कियान ने इस यात्रा के दौरान इस्लामाबाद में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ मीटिंग की. उन्होंने मीटिंग में कहा कि शांति बनाए रखने में इस भाई जैसे और दोस्ताना देश की कोशिशें तारीफ़ के काबिल हैं. पेजेश्कियान ने कहा कि पाकिस्तान की सक्रिय भूमिका इस्लामी दुनिया की एकता में उसके भरोसे का नतीजा है. उन्होंने इस्लामी देशों का एक अलग गुट बनाने की बात भी कही. उनकी इस बात पर आसिम मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान का मानना है कि किसी भी मुस्लिम देश को तकलीफ़ नहीं होनी चाहिए.