टाटा मोटर्स अपनी Sierra EV को 30 जून को पेश करने की तैयारी में है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV की कुछ झलकियां साझा की हैं, जिनसे इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई अहम बातें सामने आई हैं. खास बात यह है कि Sierra EV और इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल का बेसिक लुक भले ही एक जैसा हो, लेकिन इलेक्ट्रिक वर्जन को अलग पहचान देने के लिए कई नए बदलाव किए गए हैं.
फ्रंट लुक में दिखेगा सबसे बड़ा बदलावनई Sierra EV का सामने का हिस्सा इसे ICE (पेट्रोल-डीजल) मॉडल से अलग बनाता है. इलेक्ट्रिक SUV में पारंपरिक ग्रिल की जगह बंद फ्रंट पैनल दिया गया है, जो आजकल ज्यादातर EVs में देखने को मिलता है. इसके साथ पूरी चौड़ाई में फैली LED लाइट बार दी गई है, जो SUV को आधुनिक और आकर्षक लुक देती है.वहीं, पेट्रोल और डीजल मॉडल के मुकाबले इसमें बॉडी कलर का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है. इससे गाड़ी का फ्रंट हिस्सा ज्यादा साफ और प्रीमियम नजर आता है.
बेहतर रेंज के लिए खास डिजाइनटाटा ने Sierra EV के डिजाइन को सिर्फ दिखने में आकर्षक बनाने पर ही नहीं, बल्कि उसकी क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया है. फ्रंट बंपर और बाहरी हिस्सों में ऐसे बदलाव किए गए हैं, जो हवा के बहाव को बेहतर बनाते हैं. इससे बैटरी की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल होगा और ड्राइविंग रेंज में भी फायदा मिल सकता है.
साइड और रियर डिजाइन रहेगा परिचितगाड़ी के साइड और पीछे के हिस्से में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. Sierra EV का प्रोफाइल काफी हद तक पारंपरिक Sierra जैसा ही रहेगा. हालांकि, इसमें नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे, जिन्हें खास तौर पर इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए तैयार किया गया है. ये व्हील्स न सिर्फ लुक बेहतर बनाएंगे बल्कि गाड़ी की क्षमता बढ़ाने में भी मदद करेंगे.
केबिन में मिलेंगे दमदार फीचर्सइंटीरियर की बात करें तो Sierra EV का केबिन काफी आधुनिक होगा. इसमें तीन स्क्रीन वाला डैशबोर्ड लेआउट मिलने की उम्मीद है. इसमें ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट स्क्रीन और आगे बैठने वाले यात्री के लिए अलग स्क्रीन शामिल हो सकती है.इसके अलावा केबिन में नए रंगों की थीम, अलग सीट कवर और नया स्टीयरिंग व्हील देखने को मिल सकता है, जिससे इलेक्ट्रिक मॉडल को अलग पहचान मिलेगी.
परफॉर्मेंस में भी होगी दमदारSierra EV को सिंगल मोटर और डुअल मोटर दोनों विकल्पों में लाया जा सकता है. इसका डुअल मोटर मॉडल ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) तकनीक के साथ आएगा. यह फीचर Sierra के पेट्रोल और डीजल मॉडल में नहीं मिलेगा.बेहतर पकड़, मजबूत परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक के साथ Sierra EV उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो एक प्रीमियम और एडवांस इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं. लॉन्च के बाद यह भारतीय EV बाजार में टाटा के लिए एक बड़ा मॉडल साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें- पेट्रोल वेरिएंट से कितनी एडवांस होगी Tata Sierra EV? जानिए हर बड़ा अपडेट
क्या काले रंग की कारों का ज्यादा होता है एक्सीडेंट? जानिए इसके पीछे की असली वजह