एक्सप्रेसवे पर पंक्चर हुई गाड़ी तो अब घंटों नहीं करना पड़ेगा इंतजार, NHAI ने किया बड़ा इंतजाम
हिमांशु सिंह June 25, 2026 03:12 PM

NHAI Expressway Puncture Repair Shops: भारत सरकार हाईवे पर बहुत तेजी से काम कर रही है. जिसके चलते अब कई प्रदेश में सफर करना अब आसान हो गया है. हालांकि, एक्सप्रेसवे या नेशनल हाईवे पर लंबी दूरी का सफर करना जितना मजेदार होता है, उतना ही डर इस बात का रहता है कि कहीं बीच रास्ते में गाड़ी पंक्चर या खराब न हो जाए. सुनसान रास्तों पर अगर टायर साथ छोड़ दे तो दूर-दूर तक कोई मैकेनिक नहीं मिलता और घंटों मदद का इंतजार करना पड़ता है. 

लेकिन अब देश के हाईवे पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एक बहुत बड़ी राहत लेकर आया है. NHAI ने हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों के पंक्चर होने या छोटी-मोटी खराबी से निपटने के लिए एक पुख्ता इंतजाम कर दिया है. चलिए जानतें हैं कि, NHAI ने कौन से इंतजाम करने जा रही है जिससे हाईवे पर चलने वालों को और भी राहत मिल सकती है.

हर 20 से 25 KM पर होंगी ये सुविधाएं

आपको बता दें कि, NHAI के नए और शानदार मास्टर प्लान के तहत देश के सभी प्रमुख नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर हर 20 से 25 किलोमीटर की दूरी पर वे-साइड एमेनिटीज यानी सड़क किनारे मिलने वाली जनसुविधाओं का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. इन एमेनिटीज में अब अनिवार्य रूप से एक सर्टिफाइड पंक्चर रिपेयर शॉप और ऑटोमोबाइल वर्कशॉप को शामिल किया जाएगा. 

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अगर एक्सप्रेसवे पर आपकी कार या बाइक का टायर अचानक पंक्चर होता है तो आपको महज कुछ मिनटों की दूरी पर ही प्रोफेशनल मैकेनिक की सर्विस मिल जाएगी और आपका कीमती समय बर्बाद होने से बच जाएगा और आपको ज्यादा परेशानी भी नहीं झेलनी पड़ेगी.

Upcoming Car Launch in July 2026: Tekton से लेकर Hilux तक, अगले महीने लॉन्च होंगी ये पॉपुलर कारें

गाड़ी खराब होने पर भी मिलेगी मदद 

NHAI हाईवे पर खुलने वाली इन आधुनिक दुकानों पर सिर्फ पंक्चर जोड़ने का काम नहीं होगा। बल्कि यहां गाड़ियों के छोटे-मोटे मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल फॉल्ट्स को सुधारने का भी पूरा बंदोबस्त होगा. इन वर्कशॉप्स में हवा भरने की ऑटोमैटिक मशीनें, टायर चेंजर्स और जरूरी स्पेयर पार्ट्स हमेशा उपलब्ध रहेंगे. 

कई बार एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ओवरहीट हो जाती हैं या उनकी बैटरी अचानक डाउन हो जाती है, ऐसी सिचुएशन में भी ये वे-साइड शॉप्स ड्राइवरों के लिए लाइफलाइन साबित होंगी. NHAI इन दुकानों को चौबीसों घंटे यानी 24x7 चालू रखने पर विचार कर रहा है ताकि रात के सफर में भी सुरक्षा बनी रहे.

बैंक जबरदस्ती नहीं उठा सकता आपकी कार, EMI डिफॉल्ट पर जानिए क्या हैं आपके अधिकार

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.