वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय, कोटा ने राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. परिणाम जारी होने के साथ ही राज्य के बीएड कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है. इस वर्ष केवल दो वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन दिए जाएंगे. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के जरिए कॉलेज आवंटित किए जाएंगे. जुलाई से नए एजुकेशनल सेशन की शुरुआत होने की संभावना है.
डिप्टी सीएम ने मेधावी अभ्यर्थियों को दी बधाईराजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने पीटीईटी 2026 का परिणाम जारी किया. रिजल्ट घोषित होने के बाद उन्होंने परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.
एक लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए थे शामिलपीटीईटी परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए कुल 1,26,600 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,07,575 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इस परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में दो वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन दिया जाता है.
935 कॉलेजों में 1.07 लाख सीटों पर होंगे एडमिशनरिजल्ट जारी होने के बाद अब राज्य के 935 बीएड कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी. इस वर्ष लगभग 1,07,040 सीटों पर एडमिशन दिए जाएंगे. चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड और बीएससी-बीएड कोर्स बंद होने के कारण इस बार सीटों के मुकाबले प्रतिस्पर्धा अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है.
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेकराजस्थान के अभ्यर्थियों के लिए एससी को 16%, एसटी को 12%, ओबीसी को 21%, एमबीसी को 5% और ईडब्ल्यूएस को 10% आरक्षण मिलेगा. वहीं दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए 5-5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है. राज्य के बाहर के सभी अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग में माना जाएगा.