नागपुर एयरपोर्ट बनेगा मध्य भारत की आर्थिक तरक्की का नया केंद्र: नितिन गडकरी
Indias News Hindi June 25, 2026 09:43 PM

नागपुर, 25 जून . केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने Thursday को कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नागपुर के आधुनिकीकरण और विस्तार से मध्य India की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी. इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, निवेश आकर्षित होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विदर्भ क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी.

Union Minister गडकरी यह बात नागपुर एयरपोर्ट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत जीएमआर ग्रुप को सौंपने के औपचारिक कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस मौके पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू और Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे.

नितिन गडकरी ने कहा कि India के भौगोलिक केंद्र में स्थित होने के कारण नागपुर तेजी से व्यापार, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, वाणिज्य और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट का प्रमुख केंद्र बन रहा है.

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिकीकरण से नागपुर की स्थिति और मजबूत होगी तथा यह मध्य India में आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण इंजन बनकर उभरेगा.

Union Minister ने आगे कहा कि आधुनिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विदर्भ क्षेत्र में पर्यटन, खनन, कृषि और निर्यात आधारित उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

बेहतर हवाई संपर्क और आधुनिक सुविधाओं से यात्रियों और माल परिवहन दोनों को फायदा होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और नए कारोबार के अवसर पैदा होंगे.

गडकरी ने नागर विमानन मंत्रालय से नागपुर को सिंगापुर और Dubai जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शहरों से सीधी उड़ान सेवा से जोड़ने की अपील की.

उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, पर्यटन, निवेश और कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नागपुर का वैश्विक बाजारों से जुड़ाव मजबूत होगा.

स्थानीय संस्कृति और उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए गडकरी ने सुझाव दिया कि नागपुर की प्रसिद्ध ऑरेंज बर्फी और अन्य क्षेत्रीय उत्पादों को एयरपोर्ट पर प्रदर्शित किया जाए.

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय उद्यमियों को नई पहचान मिलेगी और विदर्भ की सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिलेगा.

नितिन गडकरी, राममोहन नायडू और Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने संयुक्त रूप से डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए लोगो का अनावरण किया. यह नया लोगो एयरपोर्ट के विकास के नए दौर की शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है.

गडकरी ने एयरपोर्ट के दीर्घकालिक विकास की योजनाओं का स्वागत किया. इनमें आधुनिक कार्गो सुविधाएं, मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (एमआरओ) इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से नागपुर एक एयरपोर्ट आधारित आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित होगा और लॉजिस्टिक्स व औद्योगिक हब के रूप में उसकी भूमिका और मजबूत होगी.

गडकरी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और देश भर में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित करने की उनकी प्रतिबद्धता के कारण ऐसे परिवर्तनकारी प्रोजेक्ट संभव हो पा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देना है.

पीपीपी मॉडल के तहत नागपुर एयरपोर्ट के हस्तांतरण से बुनियादी ढांचे के विकास का एक नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद है.

चरणबद्ध विस्तार योजनाओं के माध्यम से एयरपोर्ट की यात्री और कार्गो संभालने की क्षमता में बड़ा इजाफा किया जाएगा, जिससे निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पूरे मध्य India में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी.

डीबीपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.