शॉर्ट्स पहनने पर क्लास से निकाले गए थे आमिर खान, कॉलेज भी छोड़ दिया था, विंदू दारा सिंह का खुलासा
TV9 Bharatvarsh June 25, 2026 09:44 PM

आमिर खान…जो आज बॉलीवुड के सबसे सम्मानित और बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं, उनके कॉलेज जीवन से जुड़ा एक पुराना और दिलचस्प किस्सा फिर से सुर्खियों में आ गया है. यह खुलासा एक्टर विंदू दारा सिंह ने किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि आमिर खान को उनके ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से कॉलेज में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.

विंदू दारा सिंह के मुताबिक एक बार आमिर खान को शॉर्ट्स पहनकर क्लास में आने पर न सिर्फ टोका गया बल्कि उन्हें क्लास से बाहर भी कर दिया गया था. इसी घटना के बाद माहौल इतना बदल गया कि आमिर खान ने कॉलेज छोड़ने का फैसला तक कर लिया था.

ये भी पढ़ें: OTT Releases This Week: राजा शिवाजी से लॉक अप तक, इस हफ्ते OTT पर मिलेगा भरपूर मनोरंजन

शॉर्ट्स पहनना आमिर को पड़ा था भारी

विंदू दारा सिंह ने कदक को दिए इंटरव्यू में अपने और आमिर खान के कॉलेज का किस्सा शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि आमिर और वो एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. एक बार बारिश के मौसम में आमिर खान कॉलेज में शॉर्ट्स और चप्पल पहनकर आए गए थे. उस समय यह देखकर सभी लोग हैरान रह गए थे. विंदू ने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसे कपड़े क्यों पहने हैं, तो आमिर ने जवाब दिया कि रोज बारिश में भीगने की वजह से उन्होंने उस दिन शॉर्ट्स पहनने का फैसला किया.

क्लास से कर दिए गए थे बाहर

विंदू ने आगे बताया कि, आमिर को इस तरह के कपड़े पहनने पर उन्हें टीचर ने क्लास से बाहर कर दिया था. इस घटना के बाद आमिर खान ने कॉलेज छोड़ने का फैसला किया और आगे चलकर उन्होंने मंसूर अली खान के साथ काम करना शुरू किया.

आमिर का वर्कफ्रंट

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर बतौर डायरेक्टर अपनी फिल्म बंटावारा 1947 ला रहे हैं. इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंदा अहम रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं आमिर 4 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी से शादी भी करने वाले हैं. कपल घर पर ही करीबी दोस्त और परिवार के बीच रजिस्टर मैरिज करेगा.

ये भी पढ़ें:Varanasi Movie Update: 20 मिनट का ब्रेक, सुबह से शाम तक काम! पृथ्वीराज सुकुमार ने बताई वाराणसी की तैयारी की स्ट्रगल स्टोरी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.