ICC Women’s T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम की फील्डिंग बेहद खराब रही है. इसी खराब फील्डिंग की वजह से टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछला मैच गंवाया था और अब बांग्लादेश के खिलाफ भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने वही गलती दोहराई है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे मैच में भारत की खिलाड़ियों ने महज 10 गेंदों में 4 कैच छोड़ दिए. 3 कैच तो 4 गेंदों में ही छूट गए. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने खराब फील्डिंग की सारी हदें ही तोड़ दी. आइए आपको बताते हैं किस खिलाड़ी ने कैसे ये गलतियां की.
टीम इंडिया कैच करना भूली?मतलब बांग्लादेशी बल्लेबाज फिरदौस को 3 जीवनदान मिले और श्री चरणी की गेंदों पर तीन कैच छूटे. हालांकि फिरदौस को आखिरकार नंदिनी शर्मा ने अपनी ही गेंद पर कैच कर आउट किया. फिरदौस ने 31 गेंदों में 33 रन बनाए.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ छोड़े थे 3 कैचसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और इसकी वजह भी खराब फील्डिंग थी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने तीन कैच टपकाए थे. इस मैच में मारिजाने काप के 3 कैच छूटे थे. पहला कैच 10वें ओवर में नंदिनी शर्मा ने टपकाया था. 13वें ओवर में श्री चरण की गेंद पर राधा यादव ने काप का कैच छोड़ा और फिर 17वें ओवर में भी राधा यादव ने मारिजाने काप को जीवनदान दिया.