Oppo Reno 16 और Reno 16c की लॉन्च डेट आई सामने, खास फीचर्स भी हो गए कंफर्म
TV9 Bharatvarsh June 25, 2026 11:43 PM

Upcoming Smartphone in July 2026: नया फोन खरीदना है तो आपके लिए अगले महीने यानी जुलाई में ओप्पो की नई Oppo Reno 16 Series लॉन्च होने वाली है. इस सीरीज में रेनो 16 और रेनो 16सी को उतारा जाएगा. कंपनी की ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट और अमेजन पर माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे फोन में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स कंफर्म हो गए हैं. फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बनी माइक्रोसाइट से ये भी कंफर्म हो गया है कि इस सीरीज को कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी खरीद पाएंगे.

Oppo Reno 16 Series लॉन्च डेट और फीचर्स (कंफर्म)

ओप्पो की ये नई सीरीज 2 जुलाई दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च की जाएगी. इसके अलावा कंपनी ने इस बात को भी कंफर्म कर दिया है कि इस सीरीज में ग्राहकों को 50 मेगापिक्सल 3.5x टेलीफोटो कैमरा सेंसर, कलरओएस 16 सपोर्ट मिलेगा. डिजाइन की बात करें तो कंपनी का कहना है कि पहली बार फोन के बैक पैनल पर होलोवर्स 3डी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.

इसके अलावा फोन के राइट साइड में आपको एआई स्नैप की मिलेगी. कॉम्पैक्ट साइज में आने वाला ये फोन वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी69के रेटिंग मिली हुई है. इस सीरीज में 4K 60fps पर एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा मिलेगा.

ओप्पो रेनो 16 सीरीज में पॉपआउट 2.0, डुअल-व्यू वीडियो 2.0, पॉप कैम और एआई रीमिक्स कोलाज मोड भी मिलेगा. कंपनी ने ओप्पो बबल एक्सेसरी के लॉन्च की भी पुष्टि की है, जो हैंडसेट के पिछले हिस्से में चिपक (मैग्नेटिक) जाएगी और फोन के लिए सेकेंडरी 1.73 इंच AMOLED डिस्प्ले की तरह काम करेगी. कंपनी ने कहा कि एक्सेसरी का वजन लगभग 27.5 ग्राम होगा. ओप्पो रेनो 16 सीकीज को स्टैलर पर्पल, स्टैरी व्हाइट और ट्विलाइट वॉयलेट रंग में उतारा जाएगा. फिलहाल कीमत से जुड़ी जानकारी नहीं मिली है कि इस सीरीज को किस प्राइस रेंज में उतारा जाएगीा.

ये भी पढ़ें- 997 रुपए में 150 दिन की वैलिडिटी, डेटा-कॉलिंग-SMS के साथ बोनस डेटा ‘फ्री’

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.