Women's T20 WC: वर्ल्ड कप में जड़ा करियर का पहला शतक, साउथ अफ्रीकी स्टार ने रचा इतिहास, ठोके 18 चौके-छक्के
TV9 Bharatvarsh June 26, 2026 05:42 AM

इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक गिने-चुने ही शतक लगे हैं लेकिन हर शतक किसी न किसी वजह से ऐतिहासिक रहा है. ऐसा ही एक शतक लगाया साउथ अफ्रीका की ओपनर टैजमिन ब्रिट्स ने, जिनके बल्ले की आग में नीदरलैंड की गेंदबाजी जल गई. वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हर हाल में सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि बड़ी जीत की जरूरत है. ऐसे वक्त पर ही टैजमिन ब्रिट्स ने एक बड़ा शतक लगाया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

वर्ल्ड कप में ही ठोकी पहली करियर सेंचुरी

टीम इंडिया की बांग्लादेश पर जीत के बाद साउथ अफ्रीका के लिए ये मुकाबला जीतना और भी ज्यादा अहम था. सेमीफाइनल की रेस के लिए उसे बड़े अंतर से जीत की जरूरत थी . इसके लिए उसने पहले बैटिंग चुनी और 206 रन का भारी भरकम स्कोर खड़ा किया. इसकी वजह बनीं ब्रिट्स, जो ओपनिंग के लिए उतरी थीं. इस अनुभवी बल्लेबाज ने नीदरलैंड की कमजोर गेंदबाजी को चारों खाने चित कर दिया और आखिरकार अपना शतक पूरा कर लिया. ब्रिट्स ने फिर 63 गेंदों में अपनी शतकीय पारी पूरी की.

ब्रिट्स की इस पारी की खास बात ये रही कि टी20 इंटरनेशनल में ये उनका पहला ही शतक है. इससे पहले खेले 81 टी20 इंटरनेशनल मैच में वो 15 बार अर्धशतक लगाने में सफर हुईं थीं लेकिन शतक तक वो कभी नहीं पहुंच सकी थीं. मगर इस बार ये हो ही गया. ब्रिट्सस 69 गेंदों में 114 रन बनाकर नाबाद ही रहीं, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 208 रन का स्कोर बनाया.

भारत के खिलाफ खेली दमदार पारी

ब्रिट्स के टी20 इंटरनेशन करियर की बात तों इस मैच से पहले उन्होंने कई अहम पारियां खेली थीं. उन्होंने अपने 81 टी20 मैच के करियर में 1958 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतक लगाए थे और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 98 रन था. मगर अब उनका बेस्ट स्कोर 116 रन हो गया है. इस वर्ल्ड कप में ब्रिट्स को सिर्फ भारत के खिलाफ मैच में ही मौका मिला था और उसमें उन्होंने 40 रन की दमदार पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.