IMD Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी तक पहुंच चुकी है. इसके अगले 3 से 4 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, शेष छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है. वहीं IMD ने आज दिल्ली में तेज हवाएं के साथ बारिश की संभावना जताई है. बिहार सहित कई अन्य राज्यों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में कल भी तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है. IMD के अनुसार 26 जून से 1 जुलाई के बीच कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज 40 से 60 किमी/घंटा, जबकि कुछ स्थानों पर 70 किमी/घंटा तक की रफ्तार से आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है. वहीं प्रदेश के कई जिलों में बारिश के भी आसार हैं. बारिश के बावजूद पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 से 28 जून तक गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है.
MP- राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्टपूर्वी राजस्थान में 27 जून से 1 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान हैं. कई जिलों में 70 किमी/घंटा तक रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश के साथ आज 70 किमी/घंटा की स्पीड से तेज आंधी की चेतावनी दी गई है.
बिहार-झारखंड का क्या है हाल?IMD ने 26 से 30 जून तक बिहार में भारी बारिश और 28 जून के बीच आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है. वहीं झारखंड में आज हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि कुछ जिलों में बारिश के भी आसार हैं.
हिमाचल-उत्तराखंड में भी अलर्टउत्तराखंड में 29 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में कई इलाकों में लगातार भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.