Mahabharat: 2013 में स्टार प्लस पर आई ‘महाभारत’ के बड़े-बड़े किरदारों के बारे में हर कोई जानता है. पर आज बात करेंगे उस एक्ट्रेस की, जिसने द्रौपदी की बहन ‘शिखंडिनी’ का किरदार निभाया था. शिखंडिनी पहले अंबा थीं, बाद में भीष्म पितामह की मृत्यु की वजह बनीं. ये किरदार टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह ने निभाया था.
100 करोड़ के बजट से बनी ‘महाभारत’ में शिखा सिंह को शिखंडिनी का किरदार निभाते देखा गया था. जो अपनी बहन पांचाली यानी द्रौपदी और उनके 5 पति पांडवों के साथ युद्ध में खड़ी रहीं. शिखा सिंह ने अपने रोल को काफी शानदार तरह से निभाया था. हालांकि, लंबे वक्त से किसी बड़े शो में नहीं दिखी हैं.
शिखा सिंह ने ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में कैडेट आकृति भट्ट के रोल से करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद ‘मेरी डोली तेरे अंगना’ और ‘घर की लक्ष्मी बेटियां सीरियल’ में भी नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस को शो ‘ना आना इस देश लाडो’ से पहचान मिली थी. अब भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं.
शिखा सिंह का आखिरी फिक्शन टीवी शो ‘नागिन 6’ था और दिसंबर 2025 से जी टीवी के शो ‘जगधात्री’ में ‘साक्षी मित्तल’ का रोल करती दिखी हैं. एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. अब ज्यादातर वक्त अपनी बेटी के साथ बिताती नजर आती हैं. साथ ही तस्वीरें भी शेयर करती हैं.