फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर की टीम ने जर्मनी को 2-1 से हराकर 20 साल बाद नॉकआउट स्टेज में एंट्री की है. इस जीत के बाद से ही इक्वाडोर में खुशी का माहौल है. वहीं, देश के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने भी बड़ा ऐलान किया है. (PHOTO CREDIT- GETTY) फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर की इस ऐतिहासिक जीत के बाद देश के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने नेशनल हॉलिडे का ऐलान कर दिया है. राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘खिलाड़ियों और कोच को धन्यवाद, जिन्होंने आलोचना, अपमान और मुश्किलों के बावजूद वापसी की और पूरे देश को इतनी खुशी दी. कल छुट्टी है! इक्वाडोर जिंदाबाद!’. (PHOTO CREDIT- GETTY)
यह जीत इक्वाडोर के लिए काफी खास है क्योंकि 2006 के बाद पहली बार वो वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में पहुंचे हैं. ग्रुप ई में जर्मनी पहले ही क्वालिफाई कर चुका था. वहीं, इस जीत के साथ इक्वाडोर की टीम तीसरे स्थान पर रही और नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाली आठ बेस्ट तीसरी टीमों में शामिल हो गई. (PHOTO CREDIT- GETTY)
जर्मनी को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वो ग्रुप-E में पहले स्थान पर रही. यह मैच जर्मनी के लिए 2014 के बाद पहला नॉकआउट मैच होगा. पिछले 2 एडिशन में वो ग्रुप स्टेज से ही बाहर हुई थी. (PHOTO CREDIT- GETTY)