Khushboo Sundar Daughter Wedding Ceremony: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और पॉलिटिशयन खुशबू सुंदर के घर इस समय जश्न का माहौल है. उनकी बेटी अवंतिका सुंदर शादी के बंधन में बंध गई हैं. गोवा के एक लग्जरी रिजॉर्ट में आयोजित इस वेडिंग सेरेमनी में फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस शाही शादी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, एक्टर जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, फिल्ममेकर मणिरत्नम और चिरंजीवी समेच कई सितारे शामिल हुए.
खुशबू सुंदर की बड़ी बेटी अवंतिका की शादी में चिरंजीवी, नागार्जुन अक्किनेनी, वेंकटेश, अमला अक्किनेनी और तृषा कृष्णन जैसे सितारे मौजूद रहे. सभी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए. वहीं, इस शादी में बॉलीवुड से अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी शामिल हुए. सभी ने दूल्हा-दुल्हन को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं.
थलपति विजय नहीं हुए शामिलअवंतिका सुंदर की शादी में साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री के सितारों की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए. हालांकि, इस शादी में तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय की गैरमौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा. हाल ही में तृषा कृष्णन के साथ उनकी एक तस्वीर काफी चर्चा में रही थी, जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि वो भी इस वेडिंग सेरेमनी में नजर आएंगे. लेकिन शादी में उनकी मौजूदगी देखने को नहीं मिली.
प्रधानमंत्री से की मुलाकातTrisha, Chiru Family, Nagarjuna Family& Venkatesh Family at Sundar C – Kushboo’s daughter wedding 💥 pic.twitter.com/KIzUWU9dBd
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) June 25, 2026
वहीं, खुशबू सुंदर ने अपनी बेटी की शादी की कई खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं. पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुई इस शादी की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं. शादी से पहले खुशबू सुंदर और सुंदर सी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें शादी में आने का न्योता भी दिया.