Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने मीसा बंदियों को दी बड़ी सौगात, मासिक पेंशन 20 हजार से बढ़ाकर की 25 हजार
Rajasthankhabre Hindi June 26, 2026 04:43 PM

इंटरनेट डेस्क। देश में इमरजेंसी के 51 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मीसा बंदियों के लिए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़ी घोषणाएं की हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री ने उनकी मासिक पेंशन और चिकित्सा सहायता राशि में बढ़ोतरी करने का एलान कर दिया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा के अनुसार, अब राजस्थान में मीसा बंदियों को मिलने वाली मासिक पेंशन को 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। यानी उनकी पेंशन में सीधे 5 हजार रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की गई है। 

इसके साथ ही, मासिक चिकित्सा भत्ते में भी वृद्धि की है। अब तक मिलने वाले 1 हजार रुपये के चिकित्सा भत्ते में 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है जिसके तहत अब हर महीने 5 हजार का मिलेगा। राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में लोकतंत्र सेनानियों को राज्य में मुफ्त यात्रा करने का तोहफा दिया है।

pc- live hindustan
 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.