सिया गोयल के माता-पिता ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं जताते हुए घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह उनकी बेटी ही क्यों न हो?
बेटे जैसा था केतन
सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि केतन के परिवार के लिए यह क्षति अकल्पनीय है। यह एक बहुत दुखद घटना है। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। केतन उनके बेटे जैसा था और वे उससे बहुत प्यार करते थे। कुछ दिन पहले ही सिया का जन्मदिन मनाया गया था और उन्होंने बेहतर भविष्य के सपने देखे थे।
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने कभी यह संकेत नहीं दिया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती। रिश्ता तय होने के बाद सिया हमेशा खुश दिखाई देती थी और अक्सर केतन की बातें करती थी। ALSO READ: केतन अग्रवाल मर्डर केस: हिना खान का सिया पर फूटा गुस्सा, बोलीं- सच कहना इतना मुश्किल क्यों?
क्या बोली सिया की मां?
सिया की मां पूजा गोयल ने भी कहा कि न्याय मिलना चाहिए, चाहे कोई भी जिम्मेदार पाया जाए। जब मैंने इस घटना के बारे में सुना, तो मुझे गहरा सदमा लगा। केतन का परिवार आज जिस दुख से गुजर रहा है, वह बहुत बड़ा है। इससे दो परिवार तबाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि केतन बहुत अच्छा इन्सान था। यदि इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर मेरी बेटी दोषी पाई जाती है, तो जिम्मेदार व्यक्ति को उसी जगह से फेंक दिया जाना चाहिए जहां से केतन गिरा था। ALSO READ: पुणे में इंदौर से भी ज्यादा खौफनाक हत्या, सिया ने ही बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी मंगेतर केतन की हत्या
गौरतलब है कि गत 18 जून को केतन को लोहागढ़ किले से लगभग 350 फीट गहरी खाई में धकेल दिया गया था। पुलिस ने आरोपी सिया के अलावा उसके प्रेमी चेतन को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि सिया सगाई तोड़ना नहीं चाहती थी, क्योंकि इससे परिवार की बदनामी होने का डर था। पुलिस का यह भी कहना है कि हत्या से पहले कई बार कोशिशें की गई थीं, लेकिन वे सफल नहीं हुईं।
edited by : Nrapendra Gupta