कॉकटेल के बाद डायना ‘पेंटी हैप्पी भाग जाएगी’ और इसके सीक्वल के अलावा ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’, ;शिद्दत’, ‘ब्लडी डैडी’ जैसी मूवीज में दिखाई दी हैं. इसके अलावा उनका ओटीटी डेब्यू “डू यू वाना पार्टनर” से हुआ है. ये कॉमेडी-ड्रामा सीरीज साल 2025 में आई थी.इसके अलावा एक्ट्रेस 2025 में ही हिट फिल्म छावा का हिस्सा भी रही हैं.
अब डायना पेंटी कुछ समय से किसी फिल्म या सीरीज में दिखाई नहीं दी हैं. हालांकि कान्स फिल्म फेस्टिवल के 79वें संस्करण में डायना पेंटी तीसरी बार शामिल हुई थीं. रेड कार्पेट पर उनका हर एक लुक खूब पसंद किया गया, लेकिन सबसे ज्यादा उनका साड़ी लुक चर्चाओं में रहा. एक्ट्रेस ने गोल्डन साड़ी कैरी की थी, जिसमें सोने का काम किया गया था. साड़ी के साथ उन्होंने M बेल्ट और स्ट्रक्चर्ड जैकेट कैरी की.
कॉकटेल में जहां सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की तिकड़ी दिखाई थी तो वहीं कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल्स में हैं. फर्स्ट मूवी का क्रेज लोगों में आज तक है और इसका फायदा भी ‘कॉकटेल 2’ को बखूबी मिल रहा है.
डायना पेंटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर स्टाइलिश लुक्स में तस्वीरें शेयर करती हैं. इस फोटो में डायना ब्लू कलर के ग्लिटर गाउन में नजर आ रही हैं, जिसमें मरमेड फिटिंग दी गई है. उनका ये लुक भी रेड कार्पेट रेडी है.