तेलंगाना : नलगोंडा में परिवार के चार लोगों की हत्या मामले में रिश्तेदार निकला कातिल, पुलिस ने किया खुलासा
Indias News Hindi June 27, 2026 04:42 AM

हैदराबाद, 26 जून . तेलंगाना के नलगोंडा शहर में Police ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए Friday को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Police के अनुसार, मुख्य आरोपी ने अपनी पत्नी, एक दोस्त और एक ज्वेलर के साथ मिलकर निजी रंजिश, आर्थिक तंगी और नगदी व सोने के गहने लूटने की मंशा से इस अपराध की साजिश रची थी.

नलगोंडा जिले के Police अधीक्षक शरत चंद्र पवार ने बताया कि cctv फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और वैज्ञानिक जांच की मदद से Police ने यह मामला तीन दिनों के भीतर सुलझा लिया.

मृतकों की पहचान मोहम्मद सुल्तान (45), पत्नी हसीना (38), बेटे मुजम्मिल (20) और बेटी अप्सरा (14) के रूप में हुई है. इन चारों के शव 22 जून को नलगोंडा टाउन के तेलंगाना कॉलोनी स्थित उनके घर से सड़ी-गली हालत में बरामद किए गए थे.

जांच में सामने आया कि सैयद असलम पीड़ित परिवार का रिश्तेदार है, उसने ही 20 जून को इस हत्या को अंजाम दिया. Police ने उसकी पत्नी तबस्सुम और दो अन्य सहयोगियों सोहैल और हेमंत कुमार को भी गिरफ्तार किया है.

Police के अनुसार, हसीना ने एक साल पहले अपनी भांजी तबस्सुम और असलम को 1 लाख रुपए का कर्ज दिया था. बाद में असलम ने दोबारा 1 लाख रुपए का कर्ज मांगा, लेकिन हसीना ने मना कर दिया और पुराना कर्ज लौटाने को कहा. इसी बात को लेकर दोनों में रंजिश बढ़ गई और हत्या की साजिश रची गई.

Police जांच में यह भी सामने आया कि असलम ने यूट्यूब वीडियो देखकर इस वारदात की योजना बनाई. 20 जून की सुबह वह सुल्तान के घर के बाहर घात लगाकर बैठा था. जैसे ही हसीना घर से निकली, उसने उस पर हमला कर दिया. चीख सुनकर सुल्तान और मुजम्मिल बाहर आए, लेकिन उन्हें भी चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

आरोपी ने 14 वर्षीय अप्सरा को भी नहीं छोड़ा, जो घर के अंदर बिस्तर के नीचे छिपी थी. उसे भी बाहर खींचकर हत्या कर दी गई.

इसके बाद आरोपियों ने घर से नगदी और गहने लूटे और फरार हो गए.

पड़ोसियों द्वारा दुर्गंध आने की सूचना देने पर Police ने शव बरामद किए. शुरुआत में यह मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की पुष्टि हुई. जांच के बाद Police ने रिश्तेदारों से पूछताछ कर मामले का खुलासा किया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Police ने आरोपियों से एक कार, 30.04 लाख रुपए, पांच तोला पिघला हुआ सोना, हत्या में इस्तेमाल चाकू, तीन मोबाइल फोन, खून से सने कपड़े, और जमीन व बैंक दस्तावेज बरामद किए हैं.

सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

एएमटी/

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.