ऑफिस में अच्छा काम करना सिर्फ एक कर्मचारी की मेहनत पर निर्भर नहीं करता. कई बार पूरी टीम का साथ, माहौल और सबसे ज़्यादा मैनेजर का रवैया यह तय करता है कि कोई व्यक्ति अपने काम में कितना अच्छा प्रदर्शन कर पाएगा. अगर मैनेजर सपोर्ट करने वाला हो तो मुश्किल काम भी आसान लगने लगता है. लेकिन जब वही मैनेजर हर छोटी-छोटी बात पर टोकने लगे, हर समय जवाब मांगे और निजी समय में भी चैन से न रहने दे, तब नौकरी करना किसी बोझ से कम नहीं लगता.
ऐसी ही परेशानी से गुजर रहे एक कर्मचारी ने Reddit पर अपनी कहानी शेयर की है. उन्होंने बताया कि उनके मैनेजर का व्यवहार इतना ज़्यादा कंट्रोल करने वाला हो गया है कि अब ऑफिस का तनाव उनकी निजी ज़िंदगी तक पहुंच गया है. उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी लोगों का ध्यान खींच रही है और कई यूजर्स ने इस पर अपनी राय भी दी है.
जरूरत से ज्यादा करना पड़ता है कामयह पोस्ट Reddit के r/developersIndia कम्युनिटी में Terrible-Mention-138 नाम के अकाउंट से शेयर की गई. कर्मचारी ने बताया कि उनके मैनेजर को हर समय यह जानना होता है कि वह क्या कर रहे हैं. अगर किसी कॉल का तुरंत जवाब नहीं मिलता तो मैनेजर सीधे उनके पर्सनल नंबर पर फोन करने लगते हैं. अगर वहां भी बात नहीं हो पाती, तो तुरंत एक ईमेल भेज दिया जाता है जिसमें लिखा होता है कि उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी उपलब्ध नहीं था.
कर्मचारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले इसी बात को लेकर उनकी अपने मैनेजर से बहस भी हो गई. शुरुआत में मैनेजर ने काम की प्रोग्रेस के बारे में पूछा, जो बिल्कुल सामान्य बात थी. लेकिन धीरे-धीरे बातचीत का विषय बदल गया और वह लॉगइन और लॉगआउट के समय पर सवाल उठाने लगे.
कर्मचारी का कहना है कि वह जरूरत पड़ने पर देर रात तक भी काम करते हैं और कई बार तय समय से ज्यादा देर तक ऑफिस का काम संभालते हैं. इसके बावजूद मैनेजर को लगता है कि वह पूरे दिन हर समय अवेलेबल नहीं रहते. उन्हें ऐसा लगता है कि कर्मचारी सुबह से लेकर रात तक हर वक्त सिर्फ ऑफिस के लिए तैयार रहना चाहिए.
सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब मैनेजर रोज़ाना रात करीब साढ़े नौ बजे मीटिंग या कॉल रखने लगते हैं. कर्मचारी ने बताया कि यह समय वह अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने मैनेजर से रिक्वेस्ट किया कि ऐसी मीटिंग रोज रखने के बजाय हफ्ते में दो-तीन बार कर ली जाए, लेकिन मैनेजर ने उनकी बात मानने के बजाय यह आरोप लगा दिया कि वह जानबूझकर काम में देरी करते हैं और जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: मॉर्निंग वॉक के दौरान सामने आया भालू, महिला की समझदारी ने पलट दी पूरी कहानी
इस पोस्ट के सामने आने के बाद Reddit पर लोगों ने अपनी-अपनी राय देना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने कर्मचारी का समर्थन किया और कहा कि किसी भी कर्मचारी से 24 घंटे उपलब्ध रहने की उम्मीद करना बिल्कुल गलत है. उनका मानना है कि ऑफिस का समय खत्म होने के बाद हर व्यक्ति को अपनी निजी जिंदगी जीने का पूरा हक है.
यहां देखिए पोस्टManager keeps contacting me after hours and questions my work despite extra effort
by
u/Terrible-Mention-138 in
developersIndia