मिर्जापुर पहला सीजन ही लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गया था. ठेठ भाषा, क्राइम, एक्शन और थ्रिलर का तड़का वाली ये वेब सीरीज इतनी हिट हुई कि दूसरा और तीसरा सीजन भी लाया गया. मुख्य किरदारों में मनोज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, विक्रांत मैसी समेत एक्टर अली फजल नजर आए. अब अली फजल ने PTI को दिए एक इंटरव्यू में कहा, कि मिर्जापुर का हिस्सा बनने से पहले वह काफी डरे हुए थे. अली फजल ने इसकी वजह भी बताई है.
‘मिर्जापुर’ अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे सफल वेब सीरीज में से एक है. इसमें काम करने वाले हर एक्टर ने अपने छोटे से रोल से भी छाप छोड़ी है. देसी स्टाइल में बनी ये फिल्म माफियाओं और एक नॉर्मल इंसान के क्रिमिनल बनने तक की कहानी दिखाती है, जिसमें जबरदस्त मार-धाड़ और धाकड़ डायलॉग ने फैंस को रोमांच से भर दिया.
क्यों लग रहा था डर?“मिर्ज़ापुर” की दुनिया में शामिल होने को लेकर एक्टर अली फजल एक सवाल के जवाब में कहते हैं कि उस वक्त तो डर लग रहा था, पता ही नहीं था फॉर्मेट क्या होगा. यह पहली बार था जब (भारत में) ऐसे शुरुआती शो बन रहे थे”. एक्टर कहते हैं कि फिल्ममेकर्स भी कुछ ऐसे हो रहे थे कि अरे यार ये तुम क्या कर रहे हो ये सब…फिल्में करो.”
इन्हीं सारी चीजों को लेकर एक्टर को थोड़ी झिझक थी, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि “क्योंकि मेरा थोड़ा सा एक्सपोजर वेस्ट में हुआ है, अंग्रेजी फिल्मों के साथ…मैंने एक दौर वहां पर देखा, बदलता दौर देखा..ओटीटी शोज का, मुझे लगा यहां रिव्यूशल्नरी (क्रांति) आने वाला है”. इस वजह से अली फजल को इस शो (मिर्ज़ापुर वेब सीरीज) के लिए हां कहने का कॉन्फिडेंस मिला.
पुनीत कृष्णा की तारीफएक्टर आगे कहते हैं कि “पुनीत कृष्णा ने जिस तरह से स्क्रिप्ट लिखी थी और ‘मिर्ज़ापुर’ की जो दुनिया उन्होंने बनाई थी, वह वाकई तारीफ के काबिल थी. हमें छोटे शहरों और दूर-दराज के इलाकों के बारे में अंदाजा था, कि शायद ऐसा होता होगा…हम ये कहानियां सुनते थे. मजा आया, मुझे उस वक्त तो लगा कि मैं कुछ दिखा सकता हूं बतौर एक्टर के, लेकिन मैंने उस जगह को कभी इस नज़रिए से नहीं देखा था,”
यहां देखें वीडियो
मिर्जापुर मूवी का टीजर रिलीजVIDEO | Actor Ali Fazal recalls being apprehensive about joining the world of “Mirzapur”, but says his experience of working in the West made him realise the entertainment industry was evolving, giving him the confidence to say yes to the show.
“I was scared at that time. I did pic.twitter.com/0oOIBsLMfi
— Press Trust of India (@PTI_News) June 27, 2026
वेब सीरीज के 3 सीजन हिट रहे हैं तो अब मेकर्स “मिर्जापुर द मूवी” भी लेकर आ रहे हैं. इसका टीजर भी रिलीज हो चुका है. ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में हिंदी के अलावा तेलुगु में भी रिलीज होने वाली है. अब सभी कलाकारों का धाकड़ अंदाज बड़े पर्दे पर नजर आएगा. देखना दिलचस्प होगा कि कई एपिसोड की कहानी को कुछ घंटों में कैसे पर्दे पर उतारा गया है और क्या वेब सीरीज की तरह ही फिल्म को भी उतना ही प्यार मिलेगा?
ये भी पढ़ें: कॉफी शॉप में साफ की मेजेंदोस्तों को बताने में आती थी शर्म! विक्रांत मैसी ने याद किए पुराने दिन