Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce: टीवी के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ के मंच पर आते ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है. शो के पहले ही दिन मंच पर दिए गए टास्क के दौरान आकांक्षा ने कैमरे के सामने अपना सबसे बड़ा सीक्रेट शेयर करते हुए बताया कि वो और गौरव खन्ना अब आपसी सहमति से तलाक लेने जा रहे हैं.
आकांक्षा ने शो के जेलर फराह खान और रितेश देशमुख के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि वो पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और पिछले एक महीने से उन्होंने पूरी तरह से अलग होने का फैसला कर लिया है. आकांक्षा ने कहा, “ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हमारे बीच चीजें बहुत खराब हैं या कोई बड़ा झगड़ा हुआ है. हमने पिछले एक साल से इस रिश्ते पर काम करने की बहुत कोशिश की, लेकिन आखिरकार हमें ये एहसास हुआ कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए कंपैटिबल नहीं हैं. हम दोनों को जिंदगी से अलग-अलग चीजें चाहिए. इसलिए हमने सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है.”
रितेश देशमुख ने पूछा ये सवाल?जब आकांक्षा ये खुलासा कर रही थीं, तब शो के होस्ट रितेश देशमुख ने उनसे सवाल भी पूछा कि जब गौरव अपने पिछले शो (बिग बॉस) के दौरान सुर्खियों में थे, क्या तब भी उनके बीच ये सब चल रहा था? इस पर आकांक्षा ने हामी भरते हुए कहा कि हां ये चीजें काफी समय से उनके बीच चल रही थीं. इसके बाद उन्होंने एक और बड़ी बात जोड़ते हुए कहा, “हमारे परिवार वालों को आज भी यही लगता है कि हम भले ही साथ नहीं रहते, लेकिन हम सिर्फ एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस दे रहे हैं. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि हम आज भी हर इवेंट में साथ दिखते हैं, एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं और जब भी कोई शो होता है, तो हम वहां एक-दूसरे के लिए खड़े नजर आते हैं.”
अब हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं- आकांक्षाआकांक्षा ने आगे कहा, “देखा जाए तो हम आज भी अपनी हर छोटी-बड़ी बात एक-दूसरे से शेयर करते हैं, लेकिन हमारे बीच अब वो शादीशुदा वाला रिश्ता नहीं रहा है. हम बस अच्छे दोस्त की तरह हैं.” इसके साथ ही आकांक्षा ने भावुक होकर कहा कि शायद जब ये खबर स्क्रीन पर सामने आएगी, तो ये उनके खुद के परिवार के लिए सबसे बड़ा शॉक होने वाला है, क्योंकि उन्हें इस फैसले की गहराई का अंदाजा नहीं था.
ये भी पढ़ें-
8 साल बाद रणबीर कपूर संग फिल्म ला रहे राजकुमार हिरानी? डायरेक्टर ने बता दिया सच
आइटम सॉन्ग से बॉलीवुड में रखा कदम, आवारापन से मिली पहचान अब कहां है ये एक्ट्रेस?
आकांक्षा चमोला को इससे पहले भी कई बड़े रियलिटी शोज के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने हमेशा रियलिटी शोज से दूरी बनाए रखी. इस बार उन्होंने खुद को ‘लॉकअप सीजन 2’ के लिए तैयार किया और नेटफ्लिक्स के इस शो का हिस्सा बनीं. अब जब प्रीमियर के पहले ही दिन इतना बड़ा बम फूटा है, तो ये साफ है कि आने वाले दिनों में इस शो के अंदर और भी कई बड़े राज खुलने वाले हैं.