फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में अर्जेंटीना के महान कप्तान लियोनेल मेसी ने एक और जादुई कारनामा करके दिखाया. जॉर्डन के खिलाफ खेले गए मैच में गोल करते ही मेसी ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. इस मैच में अर्जेंटीना ने 3-1 से बाजी मारी. (PHOTO CREDIT- PTI)
मैच में अर्जेंटीना पहले से ही ग्रुप-जे का विजेता तय हो चुका था, इसलिए मेसी को शुरुआती इलेवन में जगह नहीं मिली थी. मेसी 60वें मिनट में मैदान पर उतरे और इतिहास रच दिया. (PHOTO CREDIT- PTI) लियोनेल मेसी खेल के 80वें मिनट में फ्री-किक के जरिए गोल दागा. इसी के साथ वो वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सात मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए. (PHOTO CREDIT- PTI)
लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीनों ग्रुप मैचों में गोल किए. इससे पहले 2022 वर्ल्ड कप के ग्रुप-16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में भी गोल दागा था. (PHOTO CREDIT- PTI)