मिड-डे मील से हटाया अंडा तो BJP पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'बंगाल में राजमा कोई नहीं जानता'
कार्तिक सागर समाधिया June 28, 2026 05:12 PM

कोलकाता के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन यानी केएमसी इलाके के स्कूलों में मिड डे मील से अंडे हटाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले के बाद टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि ज्यादातर बंगाली मांसाहारी हैं. साथ ही उन्हें सोया पसंद नहीं है. 

अब इस पर राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया है. नई-नई बनी बीजेपी की सरकार ने कोलकाता में स्कूलों के मिड डे मील को तैयार करने का काम इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) को सौपा है. अब मील में अंडे की जगह राजमा दिया जाएगा. यह एक नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. 

टीएमसी ने सरकार पर बंगाल में शाकाहारी कल्चर थोपने का आरोप लगाया है. बंगाल के वित्तमंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने घोषणा की है कि प्राइमरी स्कूलों में मिड डे मील की लागत 6.78 प्रति रुपए बढ़ाकर 10 रुपए कर दी जाएगी. इसकी सप्लाई की जिम्मेदारी इस्कॉन की रहेगी. 

टीएमसी सांसद मोइत्रा ने पूछा- क्या बंगाल राजमा के बारे में जानते हैं?

टीएमसी सांसद मोइत्रा ने कहा है कि क्या बंगाली राजमा के बारे में जानते हैं? उन्होंने कहा कि ज्यादातर बच्चों को सोया पसंद नहीं है. अंडे में क्लास ए प्रोटीन होते हैं. इसका मतलब है कि सभी जरूरी अमीनों एसिड होते हैं. एक मात्र नॉन एनिमल प्रोटीन जो फर्स्ट क्लास हैं, वह सोया है. हमारे बच्चों को सोया पसंद नहीं है. आप अंडे की जगह इसे ले रहे हैं? 98 प्रतिशत बंगाल आबादी मांसाहारी है. अंडों की तुलना में सोया में पोषक तत्व कम होते हैं. मोइत्रा का मानना है कि राजमा के बारे में बंगाल के लोग ज्यादातर नहीं जानते हैं. उन्हें भी दिल्ली जाने के बाद ही राजमा के बारे में पता चला. इस फैसले की आलोचना विपक्ष के नेता और टीएमसी के बागी रिताब्रता बनर्जी ने की है. 

ईरान ने फिर बढ़ाई टेंशन, हॉर्मुज से तीन टैंकर को वापस भेजा, अब अमेरिका को दी ये नई धमकी

मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने क्या बताया है? 

पूरे मामले पर मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि इसका मकसद छात्रों को साफ सुधरा और अच्छी क्वालिटी का खाना देना है. यह गलतफहमी है कि न्यूट्रिशन सिर्फ अंडों से मिलता है. बच्चे दालों, सोया प्रोडक्ट्स, डेयरी आइटम और सब्जियों से प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स पा सकते हैं. 

चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , 'ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते'

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.