'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी का चौंकाने वाला आरोप, बोले- फीस मांगी तो मिली जान से मारने की धमकी
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क June 28, 2026 07:12 PM

'लापता लेडीज' और 'मिर्जापुर' में नजर आ चुके एक्टर सतेंद्र सोनी इन दिनों मुश्किलों में घिर गए हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान फीस मांगने पर उन्हें सेट से बाहर निकाल दिया गया और डायरेक्टर ने जान से मारने तक की धमकी दी. अब सतेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सतेंद्र सोनी का छलका दर्द
सतेंद्र सोनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना रोते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कह रहे हैं 'हैलो, मेरा नाम सतेंद्र सोनी है और मैं एक एक्टर हूं. मैं मैहर एक फिल्म की शूटिंग करने आया था. इस फिल्म का नाम 'पेड पालकी' है और इसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र जी हैं. हमारी बात हुई थी, इन्होंने हमें 50 हजार साइनिंग अमाउंट दिया था और कहा कि बाकी डायरेक्ट शूट पेमेंट करेंगे.'

एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी
एक्टर ने वीडियो में आगे कहा, 'हमारी 8 दिन की शूटिंग हो चुकी है, जब हमने इनसे फीस मांगी तो इन्होंने हमारा पैकअप कर दिया और कहा कि तुम लोग हमें होटल में नहीं दिखने चाहिए. तुम्हारा पैकअप है और फिर हमें मारने की धमकी भी दी.' ये कहते हुए सतेंद्र वीडियो में फूट-फूटकर रोने लगे.'

'वेलकम टू द जंगल' के लिए दिशा पाटनी ने वसूली मोटी फीस, 2.5 करोड़ लेकर फिल्म में लगाया ग्लैमर का तड़का

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satendra Soni (@satendrassoni)

सतेंद्र सोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस लगातार उनके समर्थन में उतर रहे हैं और कमेंट कर उनके जल्द इंसाफ मिलने और सब कुछ ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

बता दें, सतेंद्र सोनी को 'लापता लेडीज' में छोटू की भूमिका से देश भर में पहचान मिली. इसके अलावा उन्होंने 'बवाल' (2023), 'अब तो भगवान भरोसे', 'वनवास' और 'मिर्जापुर' सीरीज जैसे प्रोजेक्ट्स में अभिनय किया है.

पहले दिन बजट का कितने परसेंट वसूल पाई अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल', इन 7 स्टार्स की निकाल ली फीस

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.