गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले. साथ ही फिल्म 2026 की सबसे बड़ी पंजाबी ओपनर बनी. आइए जानते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.
'कैरी ऑन जट्टा 4' का बॉक्स ऑफिस धमाका
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 1417 शोज मिले और 35 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 4.40 करोड़ की कमाई कर ली है.
पहले दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 31.6 परसेंट की ग्रोथ दिखी है और शोज भी थोड़ बढ़ाए गए हैं. पहले दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ कमाए थे. फिल्म को 1349 शोज मिले और 29 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. बता दें कि फिल्म ने ग्रॉस 5.28 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ओवरसीज मार्केट की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 3 करोड़ कमाए. वहीं टोटल ओवरसीज फिल्म ने 5 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 10.28 करोड़ का कलेक्शन किया.
'कैरी ऑन जट्टा 4 बनी नंबर वन'
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने 2026 में रिलीज हुई इन 4 फिल्मों को पछाड़ नंबर वन का रिकॉर्ड बना लिया है. फिल्म ने 'रब्बा दा रेडियो 3' को पछाड़ दिया है. 'रब्बा दा रेडियो 3' ने दूसरे दिन 1.10 करोड़ कमाए थे. इसके अलावा 'वियाह करतारे दा 2' (77 लाख), 'इश्कान दे लेखे' (65 लाख) और 'ओए भोले ओए 2' (40 लाख) जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है.
बता दें कि इस फिल्म को Smeep Kang ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में गिप्पी ग्रोवाल, सरगुन मेहता के अलावा बिन्नू ढिल्लों, गुरप्रीत घुग्गी, करमजीत अनमोल और शिंदा ग्रेवाल जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में जसविदंर भल्ला ने वीएफएक्स के जरिए स्पेशल अपीरियंस भी दी. ये सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी 'कैरी ऑन जट्टा' का चौथा पार्ट है.
पहला पार्ट 2012 में आया था और काफी पसंद किया गया था. दूसरा पार्ट 2018 में रिलीज हुआ था और तीसरा पार्ट 2023 में रिलीज हुआ था. तीनों पार्ट्स को काफी सराहा गया था.