OMG! डिलीवरी बॉय की मजबूरी देख बुजुर्ग ने की मदद, साथ ही दी जिंदगी भर याद रखने वाली सीख
TV9 Bharatvarsh June 28, 2026 09:43 PM

बारिश का मौसम कई बार लोगों के लिए मुश्किलें लेकर आता है, लेकिन कभी-कभी इसी मौसम में इंसानियत की ऐसी तस्वीर भी देखने को मिल जाती है, जो हर किसी का दिल छू लेती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तराखंड के रुद्रपुर का है, जिसमें एक डिलीवरी बॉय और एक बुजुर्ग व्यक्ति के बीच हुई छोटी-सी घटना लोगों को भावुक कर रही है. खास बात यह है कि बुजुर्ग ने सिर्फ मदद ही नहीं की, बल्कि जाते-जाते ऐसी सीख भी दी, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

वीडियो में दिखाई देता है कि तेज बारिश के बीच एक डिलीवरी बॉय पूरी तरह भीगा हुआ अपनी बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचता है. बारिश लगातार होने की वजह से उसके कपड़ों के साथ-साथ जेब में रखे पैसे भी भीग चुके होते हैं. वह अपनी बारी आने का इंतजार करता है और जब पेट्रोल भरवाने का नंबर आता है तो महिला कर्मचारी से विनम्रता से कहता है कि उसके नोट बारिश में गीले हो गए हैं. युवक जेब से नोट निकालकर दिखाता है और समझाने की कोशिश करता है कि नोट फटे नहीं हैं, सिर्फ पानी लगने की वजह से भीग गए हैं. वह कर्मचारी से कहता है कि फिलहाल पैसे रख लें, बाद में वह नए नोट देकर इन्हें बदल देगा. लेकिन महिला कर्मचारी बताती है कि गीले नोट रखने में दिक्कत हो सकती है, इसलिए वह उन्हें लेने में असहज महसूस कर रही है.

अकंल की मदद ने छू लिया दिल

ये सुनकर डिलीवरी बॉय थोड़ा परेशान हो जाता है. वह बताता है कि उसके पास अभी दूसरा कोई नोट नहीं है. इतना ही नहीं, उसके पास ऐसा मोबाइल फोन भी नहीं है जिससे वह यूपीआई या किसी डिजिटल पेमेंट ऐप के जरिए भुगतान कर सके. उसकी मजबूरी साफ दिखाई देती है, क्योंकि उसे काम भी करना है और बाइक में पेट्रोल भी जरूरी है. इसी दौरान लाइन में खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति की नजर इस पूरी बातचीत पर पड़ती है. वह बिना देर किए आगे आते हैं और बड़े ही प्यार से डिलीवरी बॉय से पूछते हैं कि आखिर उसे कितने रुपये का पेट्रोल चाहिए. युवक जवाब देता है कि उसे सिर्फ 80 रुपये का पेट्रोल भरवाना है.

बुजुर्ग तुरंत पेट्रोल पंप की कर्मचारी से कहते हैं कि युवक की बाइक में 80 रुपये का पेट्रोल भर दीजिए और उसकी रकम उनके बिल में जोड़ दी जाए. महिला कर्मचारी भी एक बार डिलीवरी बॉय से पूछती है कि क्या अंकल उसके पैसे दे रहे हैं. युवक हां में जवाब देता है, जिसके बाद उसकी बाइक में पेट्रोल भर दिया जाता है. पेट्रोल भरने के बाद डिलीवरी बॉय के चेहरे पर राहत साफ दिखाई देती है. वह बुजुर्ग व्यक्ति के पास जाता है, उनका हाथ मिलाता है और दिल से उनका शुक्रिया अदा करता है. लेकिन इसके बाद जो बात बुजुर्ग कहते हैं, वही इस वीडियो का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन जाती है.

यह भी पढ़ें: OMG! जुनून के लिए छोड़ी गूगल की नौकरी, मेहनत से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार

बुजुर्ग मुस्कुराते हुए कहते हैं कि आज मैंने तुम्हारी मदद की है, आगे कभी मौका मिले तो तुम भी किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करना. उनकी यह छोटी-सी बात सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रही है. लोग कह रहे हैं कि असली मदद वही होती है, जो सिर्फ एक इंसान तक सीमित न रहकर आगे भी बढ़ती रहे. इस वीडियो को देखने वाले कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि दुनिया में आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं, जिनकी वजह से इंसानियत जिंदा है. कुछ लोगों ने कहा कि मदद करने के लिए हमेशा बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती, बल्कि किसी की मुश्किल घड़ी में उसके साथ खड़े होना ही सबसे बड़ी बात होती है.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Infopedia247 (@infopedia247) द्वारा साझा की गई पोस्ट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.