मोहब्बत की ऐसी भयानक सजा! जानिए कौन है Sylvie Yasmina, जो पाकिस्तान में 12 साल से भोग रही थी नरक
TV9 Bharatvarsh June 29, 2026 03:43 PM

इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसी खौफनाक कहानी वायरल हो रही है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. इसे सोशल मीडिया पर ‘प्यार का सबसे खौफनाक अंजाम’ कहा जा रहा है. फ्रांस की रहने वाली सिल्वी यस्मीना (Sylvie Yasmina) नाम की महिला ने 12 साल पहले जिसे अपना हमसफर चुना था, उसी ने उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया.

54 वर्षीय सिल्वी यस्मीना की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है. सिल्वी साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत शिफ्ट हुई थीं. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि प्यार में लिया गया उनका यह फैसला उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन जाएगा. हाल ही में पाकिस्तानी पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वा के बारा इलाके में एक जर्जर मिट्टी के मकान से सिल्वी और उनके पांच बच्चों को रेस्क्यू किया है. यह परिवार पिछले 12 सालों से बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटकर एक खौफनाक कैद में जी रहा था.

सिल्वी मूल रूप से फ्रांस की रहने वाली हैं, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं. वहीं उन्हें एक पाकिस्तानी शख्स से प्यार हो गया. प्यार के इसी जोश में वह साल 2014 में पाकिस्तान आ गईं और निकाह कर लिया. लेकिन निकाह के कुछ समय बाद ही चीजें बदलने लगीं. पति और उसके परिवार ने स्थानीय रूढ़िवादी रीति-रिवाजों का हवाला देकर सिल्वी पर बंदिशें लगाना शुरू कर दिया.

बिना फोन, इंटरनेट और शिक्षा के बीते 12 साल

उन्हें जिस घर में रखा गया था, वह पूरी तरह से टूटा-फूटा था. मोबाइल फोन, इंटरनेट या किसी से भी संपर्क करने की सख्त मनाही थी. हद तो तब हो गई जब उनके पांचों बच्चों को कभी स्कूल तक नहीं जाने दिया गया. बच्चे घर की चारदीवारी में कैद रहकर बड़े हुए. उन्हें न तो बुनियादी शिक्षा मिली, न ही कोई सामाजिक जीवन. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान पूरे परिवार पर लगातार शारीरिक और मानसिक अत्याचार किए गए.

कैसे मिली आजादी?

आखिरकार सिल्वी के एक बेटे ने हिम्मत दिखाई. वह किसी तरह पहरेदारों की नजरों से बचकर घर से भाग निकला और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया. उसकी आपबीती सुनकर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और पूरे परिवार को उस जर्जर मकान से आजाद कराया.

अब आगे क्या?

फिलहाल सिल्वी और उनके बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 12 साल के लंबे टॉर्चर की वजह से पूरा परिवार गहरे सदमे में है. फ्रांसीसी दूतावास इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और सिल्वी को वापस फ्रांस भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं, पाकिस्तानी पुलिस ने सिल्वी के पति और इस जुर्म में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन और जबरन कैद का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें: Viral Video: केयरटेकर को लगी चोट, तो हाथी ने जो किया…जीत लेगा आपका दिल!

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सिल्वी की यह कहानी सामने आने के बाद इंटरनेट पर अंतरराष्ट्रीय शादियों और सांस्कृतिक अंतर को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है. लोग इस बात पर चिंता जता रहे हैं कि कैसे प्यार के नाम पर किसी को इस तरह जाल में फंसाया जा सकता है. एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि किसी दूसरे देश के नागरिक से शादी करने और वहां शिफ्ट होने से पहले पार्टनर के बैकग्राउंड और वहां के कानूनों की पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है. यह भी पढ़ें: ‘तुम अपनी सोचो, हम तो…’ स्कूल की छुट्टी पर बच्चे ने मास्साब को दिया ऐसा जवाब, हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा

मोहब्बत, मजबूरी और मिट्टी का वो जर्जर मकान!

View this post on Instagram

A post shared by THREATLINE (@threatlinefact)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.