Aarogya Setu 2.0 : अस्पताल खोजने से लेकर डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तक एक ही जगह आरोग्य सेतु 2.0 से होंगे कई काम
et June 29, 2026 04:42 PM
आरोग्य सेतु ऐप की शुरुआत कोरोना महामारी के दौरान हुई थी लेकिन अब यह भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण हेल्थ डिजिटल प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है। आज केंद्र सरकार आरोग्य सेतु 2.0 ( Aarogya Setu 2.0 ) की शुरुआत कर रही है। जिसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जिनकी सहायता से एक ही प्लेटफार्म पर कई सारी सुविधाएं एक साथ मिलेगी। इसमें आप अपना हेल्थ का डिजिटल रिकॉर्ड रख सकते हैं अस्पतालों और डॉक्टर्स की जानकारी सर्च कर सकते हैं।
आपको मिलेगी एक ही प्लेटफार्म पर हेल्थ से जुड़ी कई सरकारी सेवाएंअभी तक आपको हॉस्पिटल या डॉक्टर के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अलग-अलग ऐप या वेबसाइट पर खोजना पड़ता था सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए या फिर अपने हेल्थ रिकॉर्ड के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म की आवश्यकता पड़ती थी लेकिन अब यह सारे काम एक ही प्लेटफार्म पर हो जाएंगे। केवल आपके मोबाइल फोन में एक एप्लीकेशन आपके हेल्थ से जुड़ी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। चलिए जानते हैं आरोग्य सेतु 2.0 पर कौन-कौन सी सुविधा मिलेगी :
आरोग्य सेतु 2.0 के नए फीचर्स एवं विशेषताएं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारियां एक जगह परआयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की आईडी हो या फिर स्वास्थ्य से जुड़े दस्तावेजों को संभाल कर रखने की जिम्मेदारी। अस्पताल डॉक्टर लैब जैसी कई जानकारियां, और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी आपको एक ही प्लेटफार्म पर मिल जाएगी। इसके जरिये आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अकाउंट खोला भी जा सकता है और उसे मेंटेन भी किया जा सकता है।
अपने हेल्थ रिकॉर्ड का डाटा एक जगह परकेंद्र सरकार का उद्देश्य है कि भारतीयों की हेल्थ से जुड़ी जानकारियां एक जगह पर रखी जा सके ताकि किसी हादसे का शिकार होने बाद यदि उस व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई सेवाएं चाहिए तो उसकी मेडिकल हिस्ट्री का आसानी से पता लगाया जा सके। आरोग्य सेतु 2.0 के जरिए आप डॉक्टर की जांच की पर्ची से लेकर मेडिकल रिपोर्ट, लैब रिपोर्ट दवाई का प्रिस्क्रिप्शन जैसी सभी जरूरी जानकारियां एक जगह पर एकत्रित करके डिजिटल रख सकते हैं।
डिजिटल अपॉइंटमेंट लेना भी संभवकई बार अस्पतालों में ओपीडी के बाहर लंबी लाइनें लगी रहती है जिसके कारण मरीजों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है इस ऐप के जरिए आप अपॉइंटमेंट भी बुक कर पाएंगे। आरोग्य सेतु 2.0 के जरिए यदि आप किसी मेडिकल सेवा के लिए आवेदन करते हैं तो उसका ऑनलाइन पेमेंट भी संभव है।
परिवार के हेल्थ का रिकॉर्ड एक जगह परआरोग्य सेतु 2.0 एप के माध्यम से आप अपने पूरे परिवार के हेल्थ से जुड़ी सारी जानकारियां एक जगह पर रख सकते हैं जिससे आपको हेल्थ ट्रैक करने में आसानी हो सके। जरूरी मेडिकल की फाइल को जाने के भय मुक्तिकई बार मेडिकल की जरूरी फाइलें इधर-उधर रख दी जाती है जो सही समय पर आपको नहीं मिलती है तो परेशानी खड़ी हो जाती है। आप इस ऐप के जरिए सभी मेडिकल फाइलों को डिजिटल स्टोर करके रख सकते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत जानकारी हासिल की जा सके।