Haiwaan Hindi Remake Oppam: अक्षय कुमार और सैफ अली खान 19 साल बाद ‘हैवान’ में साथ नजर आएंगे. लंबे अरसे बाद दोनों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए ऑडियंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म हैवान 11 सितंबर 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी. खास बात ये है कि प्रियदर्शन अपनी ही सुपरहिट फिल्म की कहानी को नए अंदाज में हिंदी ऑडियंस के सामने पेश करने जा रहे हैं.
बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘हैवान’, प्रियदर्शन की 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. यानी जिस कहानी को उन्होंने मलयालम में बड़े पर्दे पर उतारा था, अब उसी को अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ नए रूप में लेकर आ रहे हैं. ‘ओप्पम’ अपने समय की सबसे पॉपुलर थ्रिलर फिल्मों में से एक है.
‘ओप्पम’ 8 सितंबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल लीड रोल में नजर आए थे. उनके साथ समुथिरकानी, अनुस्री, विमला रमन, नेडुमुडी वेणु और ममता मोहनदास जैसे कलाकार अहम किरदारों में थे. फिल्म की कहानी एक अंधे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके सस्पेंस और इमोशनल कहानी की खूब तारीफ हुई थी.
फिल्म को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था. IMDb पर ‘ओप्पम’ को 7.3 की शानदार रेटिंग मिली हुई है. अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो इसे Jio Hotstar पर देख सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियदर्शन अपनी इसी सुपरहिट कहानी को ‘हैवान’ के जरिए हिंदी ऑडियंस के सामने कितने नए और बड़े लेवल पर पेश करते हैं.