
Bhopal , 29 जून . रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर हुई चोरी ने हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में एक नया मोड़ ला दिया है. यह घटना तब हुई है, जब गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया जाना है.
यह नया घटनाक्रम उस विवाद के कुछ हफ्ते बाद सामने आया है, जब ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गवाह नीरज दुबे पर हमले का एक वीडियो social media पर वायरल हुआ था. Police ने इस घटना की जांच की, लेकिन हमले और चोरी के बीच कोई आधिकारिक संबंध नहीं पाया गया.
हालांकि, ये दोनों घटनाएं सीबाआई की चल रही जांच के दौरान हुई हैं, जिससे Tuesday को होने वाली कोर्ट की सुनवाई से पहले इस मामले पर फिर से ध्यान केंद्रित हुआ है.
ट्विशा शर्मा की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबाआई) के Tuesday को गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश करने की उम्मीद है.
पिछली सुनवाई के दौरान, दोनों Bhopal सेंट्रल जेल से वर्चुअली पेश हुए थे. अब यह देखना बाकी है कि क्या वे फिर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही में शामिल होंगे या उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश किया जाएगा.
Bhopal के कटारा हिल्स इलाके में गिरिबाला सिंह के घर पर चोरी की घटना हुई. Police के अनुसार, 27 और 28 जून की दरमियानी रात को चार से ज्यादा नकाबपोश लोग घर के पिछले ऊपरी गेट से अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया.
असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ Police (एसीपी) रजनीश कश्यप ने से बात करते हुए बताया कि घटना का cctv फुटेज मिल गया है और उसका विश्लेषण किया जा रहा है. संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए Police टीमें तैनात की गई हैं. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
एसीपी ने कहा, “cctv फुटेज उपलब्ध है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश जारी हैं. उन्हें खोजने के लिए टीमें तैनात की गई हैं.”
Police ने कहा कि चोरी हुए सामान की सही जानकारी की पुष्टि अभी बाकी है. गिरिबाला सिंह के बड़े बेटे की शिकायत के अनुसार, घर से कुछ सोने-चांदी के गहने चोरी हुए थे.
एसीपी कश्यप ने कहा, “उन्होंने हमें बताया कि सोने-चांदी के गहने चोरी हुए थे, लेकिन मात्रा के बारे में ठीक-ठीक नहीं बता सके. परिवार से सलाह-मशविरे के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी.”
उन्होंने यह भी कहा कि जांच अभी जारी है.
इस चोरी की घटना ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में शिकायतकर्ता पक्ष की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं. ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इस घटना ने परिसर की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं. वे इस बात से पूरी तरह संतुष्ट थे कि आरोपी जेल में हैं और घर में मौजूद सामान और सबूतों के साथ अब कोई छेड़छाड़ नहीं होगी, लेकिन इस घटना से पता चला है कि घर तक कोई भी आसानी से पहुंच सकता था.
Police का कहना है कि चोरी की जांच, ट्विशा शर्मा की मौत की सीबाआई जांच से अलग की जा रही है.
–
डीके/एबीएम