
Lucknow, 29 जून . अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेरफेर को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के नौ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल Tuesday को अयोध्या जाएगा. प्रतिनिधिमंडल राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना करेगा. इसकी जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से जारी पत्र में दी गई है.
कांग्रेस नेताओं का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राम मंदिर दानपेटी और चढ़ावे से जुड़े मामले को लेकर Political बयानबाजी तेज है. माना जा रहा है कि कांग्रेस इस मुद्दे के जरिए भाजपा और प्रदेश Government को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है.
अजय राय के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, सीतापुर सांसद राकेश राठौर, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद एपी गौतम, पूर्व विधायक मीता गौतम और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह शामिल रहेंगे.
कांग्रेस का यह अयोध्या दौरा Political दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है. राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े मामले में जांच और कार्रवाई के बीच विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. इससे पहले Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को उठाया था. अब कांग्रेस भी इसे लेकर भाजपा पर निशाना साध रही है.
अजय राय इससे पहले भी अयोध्या जाकर भाजपा पर कई आरोप लगा चुके हैं. अब एसआईटी जांच शुरू होने और मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेताओं का अयोध्या दौरा प्रदेश की सियासत को और गरम कर सकता है.
Political जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ऐसे मुद्दों पर अपनी सक्रियता बढ़ा रही है. पार्टी राम मंदिर से जुड़े विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है.
उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस संगठन में भी बदलाव किए गए हैं. हाल ही में पार्टी ने प्रदेश प्रभारी के पद पर बदलाव करते हुए अविनाश पांडेय की जगह राजेंद्र पाल गौतम को जिम्मेदारी सौंपी है. राजेंद्र पाल गौतम दलित समुदाय से आते हैं. कांग्रेस इस नियुक्ति के जरिए अपने पुराने सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की कोशिश कर रही है.
–
एससीएच/डीकेपी