एक डिजिटल क्रिएटर ने वीडियो बनाकर ये दावा किया है कि उर्फी जावेद अपना धर्म बदल रही हैं. इसके अलावा भी उन्होंने उर्फी के कपड़ों तक को लेकर काफी कुछ कहा है. इसके बाद न सिर्फ उर्फी जावेद ने इन दावों को खारिज किया है, बल्कि उन पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर भी इंफ्लुएंसर की क्लास लगा दी है. उन्होंने इसके बाद उन्होंने अपनी और इंफ्लुएंसर के बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए.
जो वीडियो शेयर की गई है उसमें ये तक कहा गया है कि उर्फी जावेद ने अपने धर्मांतरण कर लिया है और इसके बाद अपना नाम बदलकर रीता भारद्वाज रख लिया है. जिस महिला ने वीडियो शेयर कर उर्फी के धर्म बदलने का दावा किया है वो सोशल मीडिया पर एक एंकर की तरह वीडियो बनाती हैं. फिलहाल जान लेते हैं कि इसपर उर्फी जावेद का क्या कहना है.
होम वर्क कर लीजिए आंटीउर्फी जावेद ने लिखा, “कैसे-कैसे चोमू लोग अपने आप को पत्रकार बोलते हैं! आंटी प्लीज थोड़ा होमवर्क कर लीजिए, मैंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला, मैं किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती, मैं सिर्फ अपने कपड़ों से ही नहीं, मैं अपने शब्दों से भी नंगी हूं, लेकिन आज मूड नहीं है, इसके अलावा एक बार गूगल कर लो, मेरे नाम पर कितने शो हैं”
जमकर सुनाई खरी-खोटीउर्फी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे लिखा, “मुझे आपका गंदा मेकअप देख के शर्म आएगी या आप की पत्रकारिता पर बुराई करनी है करो बिंदास, लेकिन फर्जी खबरें मत फैलाओ, क्योंकि मैं तुम्हारे साथ ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि किसी को परवाह नहीं है आंटी जी.” इसके बाद उर्फी जावेद ने इंफ्लुएंसर के आए हुए मैसेज भी शेयर किए हैं.
अपने एक्सपेरिमेंट वाले फैशन लुक्स के लिए तो उर्फी जावेद हमेशा ही सनसनी बनी रहती हैं. इसके अलावा वह अब कई प्रोजेक्ट्स में भी नजर आती हैं. वह लॉकअप के सेट पर भी नजर आई हैं. इसके अलावा उर्फी जावेद ‘बिग बॉस ओटीटी’, ‘फॉलो कर लो यार (खुद की डॉक्यूमेंट्री-रियलिटी सीरीज)’, में नजर आ चुकी हैं.
टीवी से शुरू किया करियरउर्फी ने अपना करियर टीवी पर बतौर एक्ट्रेस शुरू किया था.उन्होंने मेरी दुर्गा, बेपनाह, चंद्र नंदिनी, सात फेरों की हेरा फेरी, डायन, पंच बीट जैसे शेज में काम किया है. वो लव सेक्स और धोखा में भी एक्टिंग करती नजर आ चुकी हैं.