Akahansha Chamola on Divorce: नेटफ्लिक्स का मशहूर रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे और चौंकाने वाले खुलासों के लिए लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में शो की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया था, जिसने टीवी इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ खलबली मचा दी थी. आकांक्षा ने नेशनल टेलीविजन पर ये कुबूल किया था कि वो अपने पति और मशहूर एक्टर गौरव खन्ना से पिछले एक साल से अलग रह रही हैं.
आकांक्षा और गौरव के तलाक की खबरों ने उनके फैंस का दिल पूरी तरह से तोड़ दिया. हर कोई बस यही जानना चाहता था कि टीवी के इस सबसे पसंदीदा कपल के बीच अचानक ऐसा क्या हो गया कि बात तलाक तक पहुंच गई? अब खुद आकांक्षा ने शो के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी टूटी शादी की वो असली और हैरान करने वाली वजह दुनिया के सामने रख दी है.
आकांक्षा चमोला ने बयां किया दर्दनेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे ‘लॉकअप 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला अपनी को-कंटेस्टेंट्स श्रेया कालरा और सूफी के साथ बैठकर दिल की बातें शेयर करती हुई नजर आईं. बातों-बातों में जब शादी और बिखरते रिश्तों का जिक्र छिड़ा, तब आकांक्षा खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने गौरव खन्ना के साथ अपनी अनबन की सबसे बड़ी वजह का खुलासा कर दिया. आकांक्षा ने बताया कि इस रिश्ते के खत्म होने के पीछे कोई तीसरा इंसान या आपसी लड़ाई-झगड़ा नहीं है, बल्कि ‘बच्चे’ को लेकर दोनों के अलग-अलग विचार हैं. एक्ट्रेस ने बेहद बेबाकी से कहा कि वो अपनी जिंदगी में कभी भी मां नहीं बनना चाहती थीं, जबकि गौरव खन्ना को एक समय के बाद अपनी फैमिली को आगे बढ़ाना चाहते थे और उन्हें खुद के बच्चे चाहिए थे.
यह भी पढ़ें – तो क्या झूठ बोल रही हैं आकांक्षा चमोला? नहीं हो रहा है गौरव खन्ना का तलाक?
‘मुझे सिर्फ अपनी आजादी चाहिए…’चर्चा के दौरान जब श्रेया कालरा ने आकांक्षा से पूछा कि क्या वो अभी मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं? इस पर आकांक्षा ने तुरंत टोकते हुए साफ लफ्जों में कहा, “अभी नहीं… बल्कि कभी भी नहीं! मेरे अंदर कभी भी मां बनने वाली वो फीलिंग (मैटर्नल इंस्टिंक्ट) आई ही नहीं. मुझे ये बात बहुत पहले ही समझ आ गई थी कि मैं कभी बच्चा नहीं चाहती और मैंने ये बात गौरव को भी साफ-साफ बता दी थी.” आकांक्षा ने आगे कहा कि दुनिया में 99 फीसदी लोग अपनी फैमिली को आगे बढ़ाने के लिए ही शादी का फैसला करते हैं. जब मुझे लगा कि गौरव को बच्चे की बहुत ज्यादा चाहता है और मैं उसकी ये इच्छा कभी पूरी नहीं कर पाऊंगी, तो मैंने खुद उनसे कह दिया कि अगर तुम मुझे छोड़ना चाहते हो तो छोड़ दो.” इस दौरान जब श्रेया ने उन्हें बच्चा गोद लेने (अडॉप्ट करने) की सलाह दी, तब आकांक्षा ने उसे भी सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि वो बच्चों की जिम्मेदारी में बंधना ही नहीं चाहतीं, उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी जिंदगी में आजादी (फ्रीडम) चाहिए.