Ashadha Month 2026: आज से आषाढ़ माह की हुई शुरुआत, इन कामों को करने से मिलेगी विष्णु जी की कृपा!
TV9 Bharatvarsh June 30, 2026 11:42 AM

Ashadha Maas 2026: आज यानी 30 जून से आषाढ़ का महीना प्रारंभ हो गया है. इस माह का समापन 29 जुलाई को होगा. सनातन धर्म शास्त्रों में आषाढ़ माह का विशेष महत्व बताया गया है. आषाढ़ हिंदी पंचांग का चौथा महीना माना जाता है. इस माह में पूरे देश में बरसात होती है. प्रकृति में हरियाली छाना शुरू हो जाती है. इसी माह में भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं और चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है.

इस दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं.हालांकि, ये माह स्नान-दान, पूजा-पाठ, जप-तप और साधना के लिए बड़ा खास होता है. आषाढ़ माह में भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा-उपासना की जाती है. इस माह में कुछ विशेष शुभ कार्य करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य, भगवान विष्णु की कृपा और सुख-सुविधा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं आषाढ़ माह में किए जाने वाले कामों के बारे में.

आषाढ़ माह में करें ये शुभ काम

पूजा-पाठ: आषाढ़ माह में भगवान विष्णु की नियमित पूजा करने से विशेष पुण्य का लाभ प्राप्त होता है. विष्णु सहस्त्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ करने से भी बहुत फायदा मिलता है. साथ ही सूर्य देव की पूजा करने से तेज और आत्मविश्वास बढ़ता है. हनुमान जी पूजा से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.

दान-पुण्य: इस माह में दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना गया है. इस माह मे विशेष रूप से जरूरमंदों को छाता, कपड़े, वस्त्र और धन का दान करें. इस माह की खास तिथियों पर ब्राह्राण भोज आयोजित करें. इस माह शुभ कार्य और दान करने से पापों का नाश हो जाता है.

व्रत: आषाढ़ माह में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं. इस माह में पड़ने वाली योगिनी और देवशयनी एकादशी का व्रत रखने से पुण्यफल प्राप्त होता है. साथ ही इस माह के प्रदोष और अन्य व्रत रखना भी बहुत लाभकारी माना जाता है.

यज्ञ और हवन: इस माह में यज्ञ और हवन करना बहुत ही शुभ रहता है. हवन घर का वातावरण शुद्ध करके नकारात्मक उर्जा को दूर करता है. इस माह में विशेष रूप से नकारात्मक उर्जा दूर होती है.

ये भी पढ़ें: Mahabharata Curses: आज भी खत्म नहीं हुए महाभारत काल के ये 2 श्राप, कलयुग में भी है असर!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.