Varanasi Update: अरे बाप रे! 3500 आर्टिस्ट्स के साथ शूट होंगे वाराणसी के एक्शन सीन्स, एस एस राजामौली की तगड़ी प्लानिंग
TV9 Bharatvarsh June 30, 2026 05:43 PM

SS Rajamouli Varanasi Film Update: मौजूदा समय पर दो बड़े बजट की फिल्में बन रही हैं. जहां एक तरफ 2 पार्ट्स में आने वाली रामायण का बजट 4000 करोड़ रुपये का है वहीं दूसरी तरफ एस एस राजामौली की वाराणसी फिल्म 1500 करोड़ के आसपास के बजट में बनकर तैयार हो रही है. दोनों ही फिल्मों के लेकर फैंस काफी के बीच काफी उत्सुकता भी देखने को मिल रही है. खास बात ये भी है कि दोनों ही फिल्में साल 2027 में आ रही हैं. महेश बाबू की वाराणसी पर जबरदस्त तैयारी चल रही है. अब फिल्म अपने अंतिम पड़ाव पर है और मेकर्स इसे लेकर किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहते हैं. इसलिए तो वाराणसी के कुछ एक्शन सीन्स के लिए 3500 आर्टिस्ट्स की मदद ली गई है.

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो हैदराबाद में फिल्म के एक्शन सीन्स शूट होने जा रहे हैं. महेश बाबू और एस एस राजामौली 7 जुलाई से इस सीक्वेंस की शूटिंग में जुट जाएंगे. उसके पहले पूरी तैयारी चल रही है और एक्शन सीक्वेंसेज फिल्माने के लिए 3500 आर्टिस्ट्स को इकट्ठा किया गया है. मतलब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के ये सीन्स कितने इंटेंस होने वाले हैं. फिल्म में अभी तक जितने भी सेट बने हैं उसकी तुलना में ये वाला सेट सबसे बड़ा बनाया गया है. कुछ समय पहले ही एस एस राजामौली ने क्लियर किया था कि फिल्म के अधिकतर पार्ट्स की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इस फिल्म के एक्शन सीन्स शूट किए जाने हैं. राजामौली की मानें तो फिल्म की शूटिंग अक्टूबर की शुरुआत तक खत्म की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- Pooja Hegde: 1800 करोड़ी फिल्म देने वाले को-स्टार के साथ क्या पूजा हेगड़े फिर करेंगी काम?

कब रिलीज हो रही है वाराणसी?

अपडेट में ये भी सामने आया है कि वीएफएक्स की मदद से इन सैनिकों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा और ये शूटिंग किसी भी सोच से बहुत ज्यादा बड़े पैमाने पर हो रही है. दर्शक इस दौरान स्क्रीन्स पर 50,000 से ज्यादा बड़ा वानर सेना को देखेंगे. राजामौली अपनी उसी स्टाइल में इस फिल्म को बना रहे हैं जिसके लिए वे दुनियाभर में जाने जाते हैं. फिल्म की बात करें तो इसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं और पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में लीड विलेन के रोल में नजर आएंगे. वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखेंगी. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जानी है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.