Lock Upp 2 Eviction: दोस्त को ही बना डाला बलि का बकरा, श्रेयस अय्यर की बहन 'लॉकअप 2' से होंगी बाहर? डेंजर जोन में ये 5 कंटेस्टेंट
TV9 Bharatvarsh June 30, 2026 09:43 PM

Lock Upp 2 Danger Zone: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ की शुरुआत के साथ ही जेल के अंदर का ड्रामा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. शो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और घर के अंदर पहला हाई-वोल्टेज नॉमिनेशन टास्क भी पूरा हो चुका है. इस पहले ही टास्क ने जेल के समीकरणों को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है. टीवी9 हिंदी डिजिटल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते शो के पांच मशहूर कंटेस्टेंट्स ‘डेंजर जोन’ में आ चुके हैं और उनके सिर पर बेघर होने की तलवार लटक रही है. इन कंटेस्टेंट में टीम इंडिया के मशहूर क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर भी शामिल हैं.

इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन के रडार पर आए हैं, उनमें श्रेष्ठा अय्यर के साथ श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, रियाज अली और माधुरी ग्रोवर का नाम शामिल है. लेकिन इस नॉमिनेशन की सबसे खास और चौंकाने वाली बात ये रही कि इनमें से सुरक्षित कैदियों ने अपनी पावर का इस्तेमाल कर अपने ही दोस्तों की पीठ में छुरा घोंप दिया है.

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 Review: फराह-रितेश की जेल में पहले ही हफ्ते कटा बवाल, जानिए दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरा लॉकअप 2

सेफ कंटेस्टेंट्स को मिली थी ‘सुपर पावर’

‘लॉकअप 2’ के जेलर फराह खान और रितेश देशमुख ने खेल को और दिलचस्प बनाने के लिए पहले ही हफ्ते में एक बड़ा ट्विस्ट डाल दिया था. जेलर फराह खान ने जेल के तीन सुरक्षित कंटेस्टेंट्स को एक खास पावर दी थी. इन सेफ कंटेस्टेंट्स में बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, टीवी के जाने-माने एक्टर हर्षद चोपड़ा और मशहूर अभिनेता गौरव खन्ना की एक्स-वाइफ आकांक्षा चमोला शामिल थीं. फराह खान ने इन तीनों के हाथों में ये पॉवर सौंपी कि वो आपसी सहमति से तय करें कि इस हफ्ते किन कैदियों को डेंजर जोन में धकेला जाएगा.

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India Reality (@netflixindiareality)

आकांक्षा चमोला ने दोस्तों को ही किया नॉमिनेट

जब सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला ने मिलकर डेंजर जोन के लिए नामों की घोषणा की, तो जेल के अंदर सन्नाटा पसर गया. सबसे बड़ा झटका तब लगा जब आकांक्षा चमोला ने अपनी करीबी दोस्त और जेल की रूममेट श्रेष्ठा अय्यर और श्रेया कालरा का नाम डेंजर जोन के लिए आगे बढ़ा दिया. आकांक्षा ने जिस तरह से गेम प्लान के तहत अपनी ही दोस्त को बलि का बकरा बना दिया, वो देखकर जेल के बाकी कैदी और खुद श्रेष्ठा इस फैसले से पूरी तरह दंग रह गए. इस फैसले के बाद अब ये साफ हो गया है कि इस जेल में कोई किसी का सगा नहीं है.

कौन होगा पहला कैदी जो होगा ‘लॉकअप’ से बाहर?

पहले ही हफ्ते में श्रेष्ठा अय्यर और रियाज जैसे मजबूत फैन बेस वाले कंटेस्टेंट्स का डेंजर जोन में आना इस बात का सबूत है कि ‘लॉकअप 2’ का ये सीजन उम्मीद से कहीं ज्यादा अनप्रेडिक्टेबल होने वाला है. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फराह खान और रितेश देशमुख के इस शो से सबसे पहले किस कंटेस्टेंट का पत्ता कटता है और कौन अपनी चालाकी से इस जेल में टिके रहने में कामयाब होता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.