Ram Kapoor Lock Upp 2: इंडियन टेलीविजन के इतिहास का वो सबसे चर्चित और विवादित ‘लिप-लॉक’ सीन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच फिल्माए गए उस बोल्ड सीन को सालों बीत चुके हैं, लेकिन रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के मंच पर इस मुद्दे ने दोबारा तूल पकड़ लिया है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में बतौर कैदी नजर आ रहे राम कपूर ने इस विवाद पर जो बड़ा दावा किया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है. राम कपूर के मुताबिक, इस बोल्ड सीन को देखने के बाद उनकी पत्नी गौतमी कपूर को उन पर ‘गर्व’ महसूस हुआ था.
एपिसोड के दौरान शो की एक और सदस्य और अश्नीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर के साथ बातचीत में राम कपूर ने ये मुद्दा उठाया. माधुरी ने एक स्टार वाइफ के नजरिए से बात करते हुए कहा कि किसी भी पत्नी के लिए अपने पति को ऑन-स्क्रीन दूसरी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते देखना आसान नहीं होता. इस बात पर राम कपूर बिल्कुल सहमत नहीं थे. राम कपूर ने बेहद आत्मविश्वास से भरे अंदाज में दावा किया कि जब उनकी पत्नी गौतमी कपूर को इस इंटीमेट सीन के बारे में पता चला, तो उन्होंने एक्टर का पूरा सपोर्ट किया था. राम ने कहा, “गौतमी ने मुझसे कहा था कि ‘मेक मी प्राउड’ (मुझे तुम पर गर्व होना चाहिए). वो बहुत खुश थीं कि उनका पति पहली बार टीवी स्क्रीन पर ऐसा बोल्ड सीन करके एक नया इतिहास रचने जा रहा है.”
दावे और हकीकत में फर्क?राम कपूर ने अपनी बात को सही ठहराते हुए आगे कहा कि यह एक पति की जिम्मेदारी है कि वह अपनी पत्नी को कितना सिक्योर और प्यार महसूस कराता है. राम कपूर ने कैमरे के सामने जिस सहजता और गर्व के साथ इस पूरे वाकये को एक बहुत बड़ी ‘अचीवमेंट’ (उपलब्धि) की तरह पेश किया, वो सोशल मीडिया पर कई लोगों को रास नहीं आ रहा है. टीवी जैसे पारिवारिक माध्यम पर दिखाए गए इस पहले बोल्ड सीन को इस तरह ग्लोरीफाई करना और ये दावा करना कि उनकी पत्नी को इस पर गर्व था, कई दर्शकों को थोड़ा अजीब और एकतरफा लग रहा है.
किसिंग सीन पर पत्नी का था ऐसा रिएक्शनदिलचस्प बात ये है कि इस पूरे मामले में जहां राम कपूर इसे एक ‘प्राउड मोमेंट’ बता रहे हैं, वहीं कुछ साल पहले खुद गौतमी कपूर ने एक इंटरव्यू में इसके बिल्कुल उलट कहानी बताई थी. गौतमी ने खुद कबूल किया था कि जब रात के ढाई बजे राम ने उन्हें फोन पर इस सीन के बारे में बताया था, तो उनका पहला रिएक्शन बेहद अजीब था और उन्होंने गुस्से में राम का फोन काट दिया था. हालांकि, बाद में एक प्रोफेशनल एक्टर की मजबूरी समझते हुए उन्होंने सुबह राम को गले लगा लिया था. ऐसे में ‘लॉकअप 2‘ के मंच पर राम कपूर का ये कहना कि ‘उनकी बीवी प्राउड फील कर रही थीं’, गौतमी के बयानों से मैच नहीं कर रहा है.