Awarapan Emraan Hashmi Fees: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ का बीते रोज टीजर सामने आया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट ही बढ़ा दी. इस सीक्वल का आना इमरान हाशमी के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. 19 साल बाद इमरान हाशमी अपने ओजी किरदार शिवम पंडित से ‘आवारापन 2’ में वापसी कर रहे हैं.
नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी. इमरान हाशमी के अलावा इसमें दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी दिखाई देंगी. जब 19 साल बाद इमरान हाशमी सीक्वल लेकर लौटे हैं, तो इसी मौके पर आइए जान लेते हैं कि ‘आवारापन’ के लिए उन्होंने कितनी फीस ली थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2007 रिलीज हुई ‘आवारापन’ में शिवम पंडित का रोल निभाने के लिए इमरान हाशमी ने 1.5 से 2 करोड़ रुपये फीस ली थी. वहीं, इस फिल्म में फीमेल लीड रोल के लिए श्रिया सरन को 40-50 लाख रुपये दिए गए थे.
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ लगभग 18 करोड़ के बजट में बनी थी. इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ की कमाई की और फ्लॉप हो गई. शुरुआती रिलीज के दौरान अच्छा रिस्पॉन्स न मिलने के बावजूद वक्त के साथ-साथ लोगों को काफी पसंद आई.
‘आवारापन’ के बेहतरीन म्यूजिक और इमरान हाशमी की एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की, जिसके चलते आज ये फिल्म ऑडियंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है. भारत में फ्लॉप होने के बावजूद इमरान हाशमी की ये फिल्म पाकिस्तान में जबरदस्त हिट रही और अकेले उस मार्केट में लगभग 8 करोड़ की कमाई की.