Wi-Fi Router: आज कल इंटरनेट लोगों की जरुरत बन चुका है. कई जगहों पर लोग अपने घरों में इंटरनेट के लिए वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं. ऑफिस से लेकर होटल या फिर घर में भी अब लोग तेज इंटरनेट के लिए वाईफाई का ही इस्तेमाल करते हैं.
अक्सर देखा गया है कि किसी कारण से कई बार लोगों का वाईफाई डाउन हो जाता है जिससे लोगों को घंटों तक बिना इंटरनेट के रहना पड़ता है. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ट्रिक के बारे में जिसे ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं. जी हां, दरअसल, वाईफाई राउटर में एक स्टेटस पेज होता है जो खुद बता देगा कि आपका वाईफाई डाउन क्यों है.
आपको बता दें कि आज भी बहुत कम लोग जानते हैं कि लगभग हर Wi-Fi राउटर में एक Hidden Status Page मौजूद होता है. ये पेज बताता है कि इंटरनेट की समस्या राउटर में है, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) में, मॉडेम में या फिर किसी एक डिवाइस में. इससे आपको आसानी से पता चल जाता है कि इंटरनेट किसी कारण से नहीं चल रहा है.
अगर आपके घर में Cable Broadband लगा हुआ है तो केवल राउटर से काम नहीं चलेगा. आपको अपने मॉडेम को भी चेक करने की जरुरत है. मॉडेल में मौजूद स्टेटस पेज से देख सकते हैं कि इंटरनेट क्यों नहीं चल रहा है. बता दें कि यहां से आप Signal Strength, Downstream और Upstream Power, Signal-to-Noise Ratio और Error Logs जैसी डिटेल्स के बारे में जान सकते हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपका इंटरनेट भी अचानक बंद हो जाए तो सबसे पहले अपने राउटर के एडमिन पेज पर जाएं. ये पेज आमतौर पर आपके होम नेटवर्क से कनेक्ट किसी भी डिवाइस के ब्राउजर में राउटर का लोकल IP एड्रेस दर्ज करके खोला जा सकता है.
बता दें कि अकसर ये एड्रेस 192.168.0.1 या 192.168.1.1 होता है. अगर आपको ये नहीं पता है तो फोन या कंप्यूटर की नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर Default Gateway या Router Address देख सकते हैं.
अब लॉग-इन करने के बाद Status, Internet, WAN, Router Status, Network Map या System जैसे ऑप्शन सर्च करें. बता दें कि अलग-अलग कंपनियों के राउटर में इसका नाम अलग हो सकता है. स्टेटस पेज पर सबसे जरूरी जानकारी WAN IP Address होती है. अब अगर यहां 0.0.0.0, या कोई IP दिखाई नहीं देता तो इसका मतलब ये है कि आपका Wi-Fi सही चल रहा है लेकिन राउटर तक इंटरनेट पहुंच ही नहीं रहा है.
ऐसी स्थिति में Wi-Fi का नाम बदलने, चैनल बदलने या बार-बार राउटर रीस्टार्ट करने से कोई खास फायदा नहीं होता है. क्योंकि दिक्कत मॉडेम, ONT, ISP या केबल कनेक्शन में हो सकती है.
अब Instagram नहीं, आप तय करेंगे आपकी Feed में क्या दिखेगा! जल्द आने वाला है ये नया फीचर