श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, तीन दिनों में 24 संदिग्ध हिरासत में
Indias News Hindi July 01, 2026 04:42 AM

जम्मू, 30 जून . श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर एजेंसियां अलर्ट हैं. जम्मू रेलवे Police ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशन कठुआ, जम्मू और अपने अधिकार क्षेत्र के अन्य संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है. इसी क्रम में रेलवे Police ने पिछले तीन दिनों में 24 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है.

रेलवे Police के अनुसार, जीआरपी जम्मू द्वारा रेलवे स्टेशन कठुआ पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान चार व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पाए गए. पूछताछ और सत्यापन के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया. उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत दो प्रिवेंटिव शिकायतें दर्ज की गईं. बाद में सभी चारों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (ईएमआईसी), कठुआ के समक्ष पेश किया गया.

इसी तरह रेलवे स्टेशन जम्मू पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान छह संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया. उनके खिलाफ तीन प्रिवेंटिव शिकायतें दर्ज की गईं और उन्हें भी कानूनी कार्रवाई के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (ईएमआईसी), राख बहू, जम्मू के समक्ष पेश किया गया.

रेलवे Police ने बताया कि पिछले तीन दिनों में उनके अधिकार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से कुल 24 संदिग्ध व्यक्तियों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी संभावित खतरे को रोकने के उद्देश्य से की गई है.

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है. यात्रा को सुचारु और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जम्मू ट्रैफिक Police ने Thursday से ही शहर में कई मार्गों पर रूट प्रतिबंध और ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है. ट्रैफिक Police द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, पहला यात्रा काफिला 2 जुलाई को यात्री निवास, भगवती नगर, से रवाना होगा. बालटाल जाने वाला काफिला सुबह 4 बजे और पहलगाम जाने वाला काफिला सुबह 4:15 बजे प्रस्थान करेगा.

एडवाइजरी के अनुसार, सुबह 3:45 बजे से लेकर पहलगाम जाने वाले काफिले के अंतिम वाहन के गुजरने तक शहर के प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार के ट्रैफिक की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी.

एएमटी/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.