IND vs ENG 1st T20 देखने के लिए नींद करनी पड़ेगी कुर्बान, जानें रात में कितने बजे शुरू होगा मैच
एबीपी स्पोर्ट्स डेस्क July 01, 2026 07:12 PM

IND vs ENG 1st T20I IST Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 01 जुलाई (बुधवार) से खेली जाएगी. पहला मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में होगा. मुकाबले को देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी रात की नींद कुर्बान करनी पड़ेगी, क्योंकि मैच रात में शुरू होगा. तो आइए जानते हैं कि पहले मैच की टाइमिंग क्या है. 

भारत में कितने बजे शुरू होगा IND vs ENG 1st T20?

भारतीय समय के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 रात में 10 बजे से शुरू होगा. टी20 मुकाबला 3 से 4 घंटे तक चलता है. लिहाजा 10 बजे शुरू होने वाला मैच रात में 1 से 2 बजे के बीच समाप्त होगा. सुबह जल्दी उठने वाले क्रिकेट फैंस के लिए यह मैच देखना बहुत मुश्किल होगा. हालांकि दूसरा टी20 भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. 

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद 

मैच के जरिए वैभव सूर्यवंशी के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू की उम्मीद होगी. इससे पहले आयरलैंड दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज में भी वैभव टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका. अब इंग्लैंड दौरे पर वैभव के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू की उम्मीद की जा रही है. देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैभव का डेब्यू होता है या नहीं. 15 साल के वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने का रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं, जो फिलहाल पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. 

श्रेयस अय्यर पर दवाब 

इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर के ऊपर कप्तान के रूप में दबाव होगा. अय्यर ने बतौर कप्तान पहली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ खेली. अब अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जरूर जीतना चाहेंगे. 

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे.

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड 

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिलिप साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.

 

AUSW vs WIW Semi Final: आठवें फाइनल की ओर ऑस्ट्रेलिया, पहले सेमीफाइनल में कंगारुओं के आगे ढेर हुई वेस्टइंडीज

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.