टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत पर लगा 3 साल का बैन आखिरकार हट गया है. श्रीसंत पर ये बैन केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने लगाया था. उन्होंने पिछले साल केसीए के खिलाफ ऐसी टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद उनपर बैन ही लगा दिया गया. (PC-SREESANTH INSTAGRAM)
श्रीसंत पर बैन हटाने के बाद केसीए ने एक प्रेस रिलीज जारी की जिसमें संगठन ने लिखा, ‘ ये फैसला श्रीसंत की बिना शर्त माफी के आधार पर लिया गया, जिसमें उन्होंने केसीए के खिलाफ अपनी टिप्पणियों के लिए खेद व्यक्त किया है.'(PC-SREESANTH INSTAGRAM)
श्रीसंत ने ये बयान संजू सैमसन के सेलेक्शन नहीं होने के बाद दिया था. उन्होंने केरल क्रिकेट पर आरोप लगाया था कि एसोसिएशन ने जानबूझकर विजय हजारे के लिए केरल की टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं दी जिसकी वजह से उनका सेलेक्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं हो पाया. हालांकि अब इस खिलाड़ी ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है. (PC-SREESANTH INSTAGRAM)
श्रीसंत ने टीम इंडिया के लिए 27 टेस्ट मैचों में 87 विकेट झटके हैं. उन्होंने 53 वनडे में 75 विकेट भी हासिल किए हैं. वहीं 10 टी20 मैचों में उनके नाम 7 विकेट हैं. श्रीसंत टी20 वर्ल्ड कप 2007 और 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं.(PC-SREESANTH INSTAGRAM)