भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण क्रिकेट एक्शन से दूर हैं. वो टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी नहीं जा पाए. मगर इन सबके बावजूद वो लगातार खबरों में हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट तो ये आई कि वो मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट हो गए हैं. अब सबसे ताजा खबर उनके IPL भविष्य को लेकर है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि लीग की टीमें उन्हें ट्रेड करने की कोशिश कर रही हैं, जिनमें 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी है. आग की तरह फैली इस खबर पर CSK ने ठंडा पानी डाल दिया है और ऐसी किसी चर्चा को खारिज कर दिया है.
हार्दिक के लिए 7 टीमों में टक्करमुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में लगातार 3 सीजन में नाकाम रहने के बाद हार्दिक पंड्या के फ्रेंचाइजी से अलग होने की अटकलें बहुत तेज हैं. ये तय ही माना जा रहा है कि हार्दिक अगले सीजन में किसी नई टीम का हिस्सा बनेंगे. मगर वो टीम कौन सी होगी, ये फिलहाल साफ नहीं है. IPL की ट्रेडिंग विंडो खुलने के बाद से हलचल वैसे ही तेज हो गई है. ऐसे में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि 7 टीमों के बीच हार्दिक को लेकर खींचतान है, जिसमें चेन्नई और पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स रेस में सबसे आगे हैं.
हार्दिक के ट्रेड पर CSK ने क्या कहा?मगर ये रिपोर्ट सामने आने के कुछ ही घंटों बाद चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सारे दावों को खारिज कर दिया गया. फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि CSK ने हार्दिक पंड्या को लेकर किसी भी तरह की चर्चा नहीं की और फिलहाल टीम की ऐसी कोई योजना भी नहीं है. विश्वनाथन ने साथ ही कहा, “CSK ने अभी तक अपने IPL सीजन का रिव्यू भी नहीं किया है और MLC सीजन खत्म होने के बाद ही ये सब किया जाएगा. हमने किसी से कोई बात नहीं की है और हार्दिक और CSK को लेकर जो भी कहा जा रहा है, सच नहीं है.”‘
क्या वाकई CSK को नहीं है इंटरेस्ट?अब CSK ने फिलहाल तो आधिकारिक तौर पर इस ट्रेड को लेकर चर्चा से इनकार किया है. मगर आम तौर पर ऐसी किसी भी डील में जब तक 100 फीसदी मुद्दे सेटल नहीं होते, सार्वजनिक रूप से टीमें इनसे इनकार ही करती हैं. वैसे भी ट्रेडिंग विंडो आईपीएल ऑक्शन से एक हफ्ते पहले तक खुली रहेगी. ऑक्शन आम तौर पर नवंबर या दिसंबर में होता है लेकिन फिलहाल तारीख को लेकर कोई फैसला BCCI ने अभी नहीं किया है. ऐसे में अगले 4-5 महीनों में काफी कुछ बदल सकता है.