पाखी ने बंकू पर लगाया चोरी का झूठा आरोप, वसुधा ने देव को दिया अंग्रेजी में लव लेटर
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 02, 2026 02:42 AM

टीवी के पसंदीदा शोज़ के अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. कहीं रिश्तों की सच्चाई सामने आएगी, तो कहीं एक बड़ा फैसला कई किरदारों की जिंदगी बदल देगा. आइए जानते हैं 5 टीवी शोज़ के अपकमिंग एपिसोड्स में क्या कुछ खास होने वाला है. 

'अनुपमा' 
स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. पाखी, बंकू पर अपने पर्स से पैसे चोरी करने का झूठा आरोप लगाएगी. वहीं, अनुपमा पुलिस की मदद से फ्रॉड हनी ट्रैपर्स को बेनकाब करने में जुटी होगी. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी तस्वीरें न्यूज चैनलों पर दिखाई जाएंगी. इधर, राही कैफे संभालने की जिद्द करेगी, लेकिन प्रेम उसे आराम करने की सलाह देगा. इसके बावजूद दोनों अंश को इस मुश्किल से बाहर निकालने का फैसला करेंगे.

'वसुधा'
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो 'वसुधा' के आने वाले एपिसोड में वसुधा, देव के लिए बड़ा कदम उठाएगी. चंद्रिका चौहान को जवाब देने और खुद को साबित करने के लिए वो अंग्रेजी सीखने का फैसला करेगी. वसुधा, देव को गले लगाकर अंग्रेजी में लिखा अपना पहला प्रेम पत्र देगी, जिसे पढ़कर देव भावुक हो जाएगा. दूसरी ओर, चंद्रिका के तानों का जवाब देने के लिए वसुधा पूरी तरह तैयार नजर आएगी. 

:- धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’

'गंगा माई की बेटियां'
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो 'गंगा माई की बेटियां' के अपकमिंग एपिसोड में सिद्धू और तेज प्रताप सिंह की लड़ाई के बाद जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. बाजार में तेज प्रताप की गुंडागर्दी देखकर सिद्धू अपना आपा खो देगा और उसकी जमकर पिटाई कर देगा. हालांकि, सिद्धू की ये हरकत स्नेहा को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी. वो उसे समझाएगी कि मारपीट से कभी सम्मान नहीं मिलता. इसके बाद सिद्धू अपनी गलती मानते हुए स्नेहा से माफी मांगता नजर आएगा. दूसरी ओर, सोनी कॉलेज की फीस और मां के कर्ज को लेकर परेशान होगी, लेकिन स्नेहा और सहाना उसकी मदद का भरोसा दिलाएंगी. 

'तुम से तुम तक'
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो 'तुम से तुम तक' के आने वाले एपिसोड में बड़ा खुलासा होने वाला है. अनु के सामने आर्यवर्धन और उसकी पहली पत्नी राजनंदिनी के अतीत का एक गहरा राज आएगा, जिससे घर में हड़कंप मच जाएगा. अनु को लगातार राजनंदिनी दिखाई देगी और उसका व्यवहार भी धीरे-धीरे उसी जैसा होने लगेगा. दूसरी ओर, आर्यवर्धन पूरे परिवार के सामने यश का राज खोल देगा. 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में विरानी परिवार पूरी तरह बिखरता नजर आएगा. पार्थ की मौत का इल्जाम अपने सिर लेकर तुलसी जेल पहुंच चुकी है, जबकि करण उसे इस बर्बादी का जिम्मेदार मानता है. जेल में गौतम जब तुलसी से मिलने पहुंचेगा, तो वो उसे शांतिनिकेतन संभालने की जिम्मेदारी देकर वापस भेज देगी. वहीं, नंदिनी साफ कह देगी कि वैष्णवी से जुड़े फैसले अब सिर्फ परिवार ही करेगा. इसी बीच कहानी 10 साल के बड़े लीप की ओर बढ़ेगी. तुलसी के जेल जाने के बाद करण और गौतम के बीच घर का बंटवारा हो जाएगा और शांतिनिकेतन दो हिस्सों में बंट जाएगा. 

:- Rhea Chakraborty Net Worth: काम मिलना बंद हुआ तो खड़ी कर दी 40 करोड़ की कंपनी, जानें- कहां से होती है रिया चक्रवर्ती की कमाई

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.